धान खरीदी की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही अब खरीदी व्यवस्था पर संकट गहराने लगा हैं। प्रदेशभर कंप्यूटर आपरेटर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर इन कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
सहकारी समिति कर्मचारी आपरेटर संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, वे किसी भी कीमत पर धान खरीदी कार्य में भाग नहीं लेंगे। संघ ने साफ कहा है कि अब पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता।
प्रशासन में मचा हडक़ांप: धान खरीदी की तैयारियों के बीच हड़ताल की घोषणा से प्रशासनिक अमले में हडक़ंप मच गया हैं। शासन स्तर पर बातचीत की कोशिश जरूर शुरू हुई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। अगर स्थिति जल्द नहीं संभली तो 15 नवंबर से प्रस्तावित धान खरीदी पर सीधा असर पड़ेगा। यह सरकार के लिए न केवल प्रशासनिक, बल्कि राजनीतिक चुनौती भी साबित हो सकती हैं।
Trending
- असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
- कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…
- शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- UPI उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
- Gen Z एक ऐसी ताकत, जिसे नहीं किया जा सकता नजरअंदाज : धर्मेंद्र प्रधान
- RSS के खिलाफ लीगल एक्शन के लिए स्टडी कर रही कर्नाटक सरकार : प्रियांक खरगे
- थलपति विजय का शादी पर खुलासा, नहीं थी लव मैरेज, मां और पिता ने चुना था लाइफ पार्टनर
- असम में बाढ़ से हर बार बन रहे ऐसे हालात, हर मॉनसून में मदद का मोहताज नहीं रह सकता

