Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी , हमलवार समेत 2 की हुई मौत…
    अंतर्राष्ट्रीय

    थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी , हमलवार समेत 2 की हुई मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तर में स्थित एक स्कूल में फायरिंग की खबर है। छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। फिलहाल अधिकारियों की ओर से घटना को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। हमले के बाद स्थानीय पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की थी। इस घटना को लेकर पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए कहा था, ‘जो भी लोग किसी इमारत के अंदर फंसे हुए हैं, वे तुरंत छिप जाएं, सभी दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह बंद कर लें और बचाव दल के पहुंचने का इंतजार करें।’ प्लाई बांग उप-जिला पुलिस विभाग के प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल पासाकोर्न चैतावीवोंग ने बताया कि मृतकों की संख्या की पुष्टि की जा रही है।

    नौवीं कक्षा का छात्र था हमलावर

    नॉनथाबुरी प्रांत के पुलिस प्रमुख देचरापी कोंगदी ने BBC को बातचीत में बताया कि हमलावर नौवीं कक्षा में पढ़ता था। थाईलैंड में नौवीं कक्षा के छात्रों की उम्र आमतौर पर करीब 14 साल होती है। पुलिस पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि हमलावर की मौत हो गई है।

    छात्र जान बचाकर स्कूल से भागते नजर आए

    एक छात्र ने ‘रॉयटर्स’ को बताया कि गोलीबारी के दौरान उसे पहले लगा कि पटाखे फूट रहे हैं या कोई तेज आवाज में कुछ पीट रहा है। उसने कहा कि शुरुआत में मुझे नहीं लगा कि यह गोली चलने की आवाज है। लगातार कई गोलियां चलीं। ठांय… ठांय… ठांय.., फिर कुछ देर शांति हो गई। इसके बाद दोबारा फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग के बाद छात्र जान बचाकर स्कूल से भागते नजर आए। वहीं, डेबसिरिन नॉनथाबुरी स्कूल के कर्मचारी स्कूल के बाहर बेहद सदमे और चिंता में खड़े दिखाई दिए।

    थाईलैंड में गन कानून काफी सख्त

    थाईलैंड में गन रखने के कानून काफी सख्त हैं। अवैध रूप से हथियार रखने पर 10 साल तक की सजा हो सकती है। इसके बावजूद थाईलैंड में बड़ी संख्या में लोगों के पास गन हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया में नागरिकों के पास हथियार रखने के मामले में थाईलैंड सबसे आगे रहने वाले देशों में शामिल है। हाल के वर्षों में थाईलैंड में कई जानलेवा गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। फरवरी में दक्षिणी थाईलैंड के एक स्कूल में 18 साल के युवक ने हमला किया था। उसने स्कूल के प्रिंसिपल और एक छात्रा को गोली मार दी थी। प्रिंसिपल की अगले दिन अस्पताल में मौत हो गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममदानी ने अल-कायदा की पैरवी करने वाले वकील को दिया 9/11 का प्रतीकात्मक पेन, फूटा लोगों का गुस्सा

    September 6, 2026

    बोलीविया के वियाचा शहर में मिलिट्री बेस पर धमाके, 10 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

    September 5, 2026

    इटली की सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई

    September 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.