Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • होर्मुज में अमेरिकी मिसाइल अटैक, हिमाचल के लाल आदित्य शर्मा ने गंवाई जान, इकलौते बेटे थे
    • हांसी में युवक-युवतियों को एक्सरसाइज करवा रहा था मालिक, बदमाशों ने गोलियों से भूना
    • शादी की उम्र नहीं हुई, लिव-इन में रहने की इच्छा! हाईकोर्ट ने कहा- सुरक्षा मिलेगी लेकिन UCC में दर्ज कराएं रिश्ता
    • छत्तीसगढ़ के लाल विजय श्रीवास्तव को ‘अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ द्वारा आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय जज नियुक्त किया गया
    • अंबिकापुर-बिलासपुर NH पर सडक़ हादसे में शिक्षक की मौत, साथी की हालत नाजुक…
    • परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती
    • तो इसलिए कटा दीपक का टिकट? दिलीप जायसवाल ने ‘लिखित वादे’ पर दिया बयान
    • बैतूल में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत, एक अन्य युवक की हालत खराब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रियों को दिए विभाग, स्वप्न दास गुप्ता बने वित्त मंत्री
    राजनीति

    शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रियों को दिए विभाग, स्वप्न दास गुप्ता बने वित्त मंत्री

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया है। कोलकाता के राशबेहारी से जीते स्वप्न दास गुप्ता बंगाल के वित्त मंत्री बनाए गए हैं। बीजेपी सरकार ने पहली बार उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय बनाया है और इसकी जिम्मेदारी निशिथ प्रमाणिक को दी गई है। सीनियर नेता दिलीप घोष को पहले ही पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग दिया जा चुका है। अग्निमित्रा पॉल भी नगर निगम और शहरी विकास मंत्रालय संभाल चुकी हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अपने पास गृह, बिजली, पहाड़ी इलाके और रिफ्यूजी रिलीफ जैसे महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं।

    गजट नोटिफिकेशन भी जारी

    बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने मंत्रियों के विभाग आवंटन का गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। बैरकपुर से जीते अर्जुन सिंह श्रम मंत्री बनाए गए हैं। उन्हें परिवहन विभाग भी दिया गया है। दूध कुमार मंडल कृषि मंत्री बनाए गए हैं। राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाली कलिता मांझी को हाउसिंग विभाग दिया गया है। क्रिकेटर से मंत्री बने अशोक डिंडा को उम्मीद से हटकर एग्रीकल्चरल मार्केटिंग, टेक्सटाइल, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज दिया गया है। इंद्रनील खान युवा और खेल मामलों के मंत्री बनाए गए हैं। सिलिगुड़ी के नेता शंकर घोष संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। शरद्वत मुखर्जी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री होंगे। दार्जीलिंग के विधायक गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाए गए हैं।

    कैबिनेट मंत्रियों के विभाग

    1.शुभेंदु अधिकारी – मुख्यमंत्री, गृह, बिजली, इन्फॉर्मेशन एंड कल्चरल, रिफ्यूजी रिलीफ समेत तमाम विभाग, जो मंत्रियों को आवंटित नहीं हैं
    2.निशीथ प्रमाणिक – उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय, जल संरक्षण
    3.अशोक कीर्तनिया – फूड एंड सप्लाई, सहकारिता
    4.दिलीप घोष – पंचायती राज, ग्रामीण विकास, कृषि विपणण
    5.क्षुधिराम टूडू – आदिवासी विकास, अल्पसंख्यक कल्याण और मदरसा शिक्षा
    6.अग्निमित्रा पॉल – शहरी विकास, नगर निगम
    7.दीपक बर्मन – स्कूली शिक्षा, हाउसिंग, माइक्रो और मीडियम इंटरप्राइजेज, टेक्सटाइल्स
    8.तापस रॉय – उद्योग, कामर्स, रिन्यूबल एनर्जी
    9.शंकर घोष – संसदीय कार्य मंत्री और पर्यटन
    10.मनोज कुमार ओरांव – वन एवं पर्यावरण
    11.अर्जुन सिंह – श्रम, ट्रांसपोर्ट
    12.गौरी शंकर घोष – पिछड़ी जाति कल्याण
    13.जगन्नाथ चौधरी – उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्किल डेवलेपमेंट
    14.स्वप्न दास गुप्ता – वित्त
    15.कल्याण चक्रवर्ती – आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, हार्टिकल्चर
    16.शरद्वत मुखर्जी – हेल्थ और परिवार कल्याण
    17.अरुप कुमार दास – सिंचाई
    18. अजय कुमार पोद्दार – पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग और पब्लिक वर्क्स
    19.दूध कुमार मंडल – कृषि

    स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के विभाग

    1.मालती रेवा रॉय – महिला और बाल कल्याण, सोशल वेलफेयर
    2.राजेश मिश्रा – पशु संसाधन और मत्स्य
    3.इंद्रनील खान – युवा और खेल मामलों के मंत्री

    राज्य मंत्री के विभाग

    1. जोएल मूर्मू – आदिवासी विकास, सिंचाई
    2.डॉ. हरेकृष्ण बेरा – उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्किल डेवलेपमेंट
    3.आनंदमय बर्मन – ट्रांसपोर्ट और वित्त मंत्रालय
    4.अशोक डिंडा – एग्रीकल्चरल मार्केटिंग, टेक्सटाइल, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज
    5.नादियार चंद बाउरी – पब्लिक वर्क्स, पिछड़ा कल्याण
    6. बिशाल लामा – गृह, मदरसा शिक्षा
    7.शांतनु प्रमाणिक – फूड एंड सप्लाई, पंचायती राज, ग्रामीण विकास
    8.मौमिता बिस्वास मैत्रा – इंडस्ट्री, कॉर्मर्स एंड इंटरप्राइजेज, बायोटेक्नॉलोजी
    9.उमेश राय – संसदीय विभाग, शहरी विकास, निगम
    10.पूर्णिमा चक्रवर्ती – सूचना, कल्चरल अफेयर, पर्यटन
    11.कौशिक चक्रवर्ती – स्कूली शिक्षा, फायर एंड इमरजेंसी
    12.भास्कर भट्टाचार्य – पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, श्रम
    13.दिबाकर ग्रहमी – सहकारिता, वन एवं पर्यावरण
    14.अमिया किसकू – फूड प्रोसेसिंग, कृषि
    15.कलिता मांझी – हाउसिंग
    16.गार्गी दास घोष – बिजली, रिन्यूबल एनर्जी
    17.बिरज बिस्वास – लैंड रिफॉर्म, रिफ्यूजी रिलीफ, सुंदरबन
    18.सुमाना सरकार – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    TMC पर आए सकंट को लेकर गौरव गोगोई ने BJP को घेरा, कहा कि ‘वादें पूरे करने की बजाय सत्ता हथियाने में लगे है’

    June 11, 2026

    टीएमसी राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी को लगा एक और झटका

    June 10, 2026

    NDA के लिए बड़े बिल पास करना होगा आसान, TMC के 20 सांसदों के समर्थन देने से संसद में बढ़ जाएगी ताकत

    June 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.