बालोद- स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-सममुदाय को जागरूक करने हेतु ’स्वच्छ गाँव, स्वच्छ जलवायु’ पखवाड़ा का आयोजन 01 जून 2026 से 05 जून तक किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर विभिन्न प्रकार की जन-जागरूकता गतिविधियों आयोजित की जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के नियमांे के तहत् घरों, संस्थानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं शासकीय कार्यालयों में कचरे का सुरक्षित निपटान किया जाएगा। पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर स्वच्छाग्राही दीदीयों द्वारा ग्रामीणों को घरेलू स्तर पर कचरे का पृथकीकरण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि यदि प्रत्येक परिवार घर से ही कचरे का सही पृथकीकरण प्रांरभ करे तो गांवों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, प्रदूषण कम होगा तथा बीमारियों पर नियंत्रण संभव होगा। स्वच्छ पर्यावरण एवं आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए कचरे का घरेलू स्तर पर ही पृथकीकरण अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही स्वच्छ गांव स्वच्छ, जलवायु पखवाड़ा अंतर्गत प्रत्येक ग्राम में ग्रामीणों को गीला, सूखा, सेनेटरी पेड, डाईपर एवं विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग रखकर पृथक करने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
- छत्तीसगढ़ में दो उप सचिवों का तबादला, सूर्यकिरण अग्रवाल पीएचई और मनोज मिश्रा को मिला मछली पालन विभाग
- मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
- उज्जैन:महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा-2’ के रंग में रंगे में युवक को VIP एंट्री, वीडियो भी बनाएं सेल्फी खिंचवाई, सुपरवाइजर बर्खास्त
- गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़…
- CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…
- छत्तीसगढ़:जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, न्यायिक हिरासत में मौत से मचा हड़कंप…

