Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेशावर शहर में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 27 बच्चों की मौत; घायलों में कई की हालत नाजुक…
    • छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना,पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास
    • महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हरेश गजवानी हत्या चाकू से काटा, फिर सिर में दो गोलियां दागीं हत्याकांड के बाद पुलिस का ऐक्शन…
    • विश्व खाद्य दिवस विशेष: खेत से बाजार तक ही नहीं, खेत से मूल्य संवर्धन तक
    • छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा में बड़ा फेरबदल,कर्मचारियों के बदले प्रभार; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी…
    • जनजातीय क्षेत्रों में तिलहन उत्पादन बढ़ाने हेतु प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, ‘हमें इंसाफ मिला, मुस्कान की बड़ी बेटी को अपनाएंगे, छोटी को नहीं…’, मृतक सौरभ की मां का बयान…
    • छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने बताया कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव-स्टोरी, कहा-उमर खालिद बने हमारे मैचमेकर
    मनोरंजन

    स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने बताया कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव-स्टोरी, कहा-उमर खालिद बने हमारे मैचमेकर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और समाजवादी नेता फहाद अहमद (Fahad Ahmad) की लव-स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अब सालों बाद कपल ने अपनी शादी और दोनों कब और कहां मिले थे उसे लेकर खुलासा किया है। फहाद अहमद ने बताया कि कैसे जेल में बंद छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद (Umar Khalid) ने दोनों को मिलाने में एक ‘मैचमेकर’ (कुपिड) की अप्रत्याशित भूमिका निभाई थी। फहाद ने कहा कि मुझे स्वरा का नंबर मेरे दोस्त उमर ने ही दिया था।

    कैसे उमर खालिद बना था स्वरा-फाहद के लिए मैचमेकर?

    ‘द मिडनाइट आवर’ पॉडकास्ट में स्वरा भास्कर और फहाद अहमद पहुंचे थे। इस दौरान कपल ने बताया कि एक CAA विरोध प्रदर्शन के मंच से उनकी मुलाकात शुरू हुई थी जो बाद में दोस्ती और फिर शादी के पवित्र बंधन में तब्दील हो गई। फहाद अहमद ने बताया कि उमर खालिद उनके बेहद करीबी दोस्त हैं। फहाद ने कहा, “उमर खालिद ने मुझसे कहा था, ‘मैं तुम्हें स्वरा का नंबर भेज रहा हूं, तुम बस उन्हें कॉल कर लेना।’ मैंने अपने दोस्त की बात मानी और स्वरा को फोन लगा दिया। आज शादी के तीन साल बाद भी स्वरा से फोन पर बात करना मुश्किल होता है, लेकिन उस दिन किस्मत से उन्होंने कुछ ही रिंग्स में मेरा फोन उठा लिया था।”

    इस पर स्वरा भास्कर ने भी हंसते हुए प्रतिक्रिया दी और कहा, “उमर खालिद वास्तव में हमारे लिए मैचमेकर थे। उन्होंने ही हम दोनों को एक-दूसरे से मिलवाया था।”

    स्वरा भास्कर ने बताया कि वह आम तौर पर किसी अनलिस्टेड या अनजान नंबर से आने वाले फोन कॉल्स का जवाब नहीं देती हैं। लेकिन उस समय देश भर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ आंदोलन चल रहा था और वह एकजुटता दिखाने के लिए आंदोलनकारियों के लगातार संपर्क में थीं। स्वरा ने फहाद का फोन उठाया, दोनों की बातचीत हुई और फहाद ने उन्हें 19 तारीख के एक बड़े विरोध प्रदर्शन में आमंत्रित किया। इसी रैली के दौरान दोनों की पहली सेल्फी भी ली गई थी।

    छात्र राजनीति से सपा नेता और फिर जीवनसाथी

    फहाद अहमद राजनीति में आने से पहले टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के छात्र संघ के महासचिव थे, जहां उन्होंने छात्रवृत्ति कटौती के खिलाफ बड़े प्रदर्शनों की अगवानी की थी। बाद में वह समाजवादी पार्टी की युवा शाखा में शामिल हुए। स्वरा और फहाद ने जनवरी 2023 में कोर्ट मैरिज के दस्तावेज जमा किए और 16 फरवरी, 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट (Special Marriage Act) के तहत अपनी शादी रजिस्टर कराई। सितंबर 2023 में इस जोड़े ने अपनी पहली बेटी ‘राबिया’ का दुनिया में स्वागत किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नकुल ढुल ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ली एंट्री, लव गिल को लेकर स्काउट को दी सलाह

    October 12, 2026

    अनुपमा के कपाड़िया जी में दिखी राम की झलक, गौरव खन्ना ने मंच पर निभाया राम का किरदार…

    October 12, 2026

    नाना पाटेकर के निधन से टूटीं अनीत पड्डा, पहली मुलाकात को किया याद, बोलीं- ‘मैं हमेशा आभारी रहूंगी’

    October 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.