Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर : इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप…
    • स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
    • रामपथ पर अयोध्या में त्रेतायुग की झलक, रामायण के सातों कांडों की झांकियों ने मोहा मन
    • पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया इस दिवाली क्या है प्लान…मैं इस बार की दिवाली भी सैनिकों संग मनाऊंगा…
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
    • छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल
    खानपान-सेहत

    प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Personal Hygiene Tips: जब ग्रूमिंग या स्किन केयर की बात आती है तो हम सभी ही अपनी ग्रूमिंग और चेहरे के लिए काफी पैसा खर्च करते हैं और कई प्रकार के प्रोडक्ट्स का भी उपयोग करते हैं पर जितना जरूरी मानते हैं और अपनी स्किन के बाकी हिस्सों का ध्यान रखते हैं उतना ही जरूरी है कि प्राइवेट पार्ट/ पर्सनल हाइजीन का भी ख्याल रखा जाए क्योंकि इससे पसीना, गंदगी और बैक्टीरिया जमा होने से रोक सकते हैं.

    पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखना क्यों है जरूरी?

    पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखना सेहत के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि सही देखभाल न करने से इन्फेक्शन, जलन, बदबू और कई तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है. खासकर महिलाओं में गलत सफाई के तरीकों, जैसे वजाइनल डूशिंग या केमिकल वाले साबुन के इस्तेमाल करने से प्राकृतिक पीएच संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे बार-बार इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है.

    वहीं, पुरुषों में अगर फोरस्किन के नीचे सफाई न हो तो वहां गंदगी जमा होकर संक्रमण की वजह बन जाती है. इसके अलावा सही हाइजीन न रखने से यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं, जो दर्दनाक होने के साथ-साथ बार-बार हो सकती हैं यह शुरुआत में तो छोटी पर बार बार होने पर बड़ी समस्या का कारण बन जाती है.

    प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन कैसे रखें ध्यान?

    महिलाओं को केवल बाहरी सफाई की जरूरत है. हाइजीन का ध्यान रखने के लिए उन्हें सिर्फ वल्वा यानी बाहरी हिस्से को गुनगुने पानी या हल्के बिना खुशबू वाले साबुन से साफ करना चाहिए और अगर आप टिशू पप्पर का उपयोग करती है तो टॉयलेट के बाद हमेशा आगे से पीछे की ओर पोंछना चाहिए. वहीं, पीरियड्स में पैड हर 4-6 घंटे में और टैम्पोन या मेंस्ट्रुअल कप निर्देशों के अनुसार बदलें, जिससे आपको किसी प्रकार के इन्फेक्शन का खतरा न हो.

    वहीं, पुरुषों को भी रोजाना प्राइवेट पार्ट धोना चाहिए और फोरस्किन को धीरे से पीछे करके अंदर का हिस्सा साफ करने के बाद अच्छी तरह सुखाना चाहिए. दोनों को ही सूती अंडरवियर पहनना और रोजाना बदलना चाहिए, वर्कआउट या तैराकी के बाद गीले कपड़ों में ज्यादा देर तक नहीं रहना चाहिए, उससे रेसेज व अन्य बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है और शारीरिक संबंध के बाद पेशाब करना भी जरूरी है. यह यूटीआई से बचाव में मददगार साबित होता है. अगर फिर भी कोई असामान्य लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

    Disclaimer:इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सार्वजनिक जानकारियों, स्वास्थ्य लेखों और इंटरनेट पर उपलब्ध स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। यह किसी भी तरह से योग्य डॉक्टर की पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है।संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बुखार में बढ़ जाता है शरीर का तापमान, फिर हमें क्यों लगती है ठंड; यहां समझिए

    November 7, 2026

    बादाम समझकर न खा लें ये बीज; उल्टी-दस्त करा सकता है रतनजोत, जानिए बालों और स्किन के लिए इसके फायदे

    November 4, 2026

    रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.