Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
    • छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण
    • जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»डीजल टैंकर पलटने से टैंकर चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल, डीजल के लिए मची लूट, लोग बाल्टी-कैन लेकर दौड़े
    BREKING NEWS

    डीजल टैंकर पलटने से टैंकर चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल, डीजल के लिए मची लूट, लोग बाल्टी-कैन लेकर दौड़े

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीधी-  जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलदहा पुल के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मोड़ पर अचानक एक डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में टैंकर चालक और क्लीनर गोरेलाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चालक का नाम सामने नहीं आया है।

    टैंकर पलटते ही घटनास्थल पर हालात बेकाबू हो गए। टैंकर से डीजल बहते देख आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए और डीजल लूटने की कोशिश शुरू कर दी। लोग बाल्टी, डिब्बे, कैन और अन्य बर्तनों में डीजल भरते नजर आए। कुछ ही देर में सड़क किनारे खतरनाक स्थिति बन गई, क्योंकि ज्वलनशील पदार्थ खुले में फैल चुका था।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर थोड़ी भी चिंगारी लग जाती, तो यह इलाका आग के गोले में बदल सकता था और बड़ा विस्फोट हो सकता था। हालांकि, समय रहते पुलिस की मौजूदगी ने बड़ी अनहोनी टाल दी।

    अमिलिया थाने के प्रभारी रामहित पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बैरिकेडिंग की गई और लोगों को घटनास्थल से हटाया गया। डीजल लूटने की कोशिश करने वाले लोगों को रोका गया और हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले

    May 15, 2026

    मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल

    May 15, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.