Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»तारिक रहमान आज लेंगे बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ, भारत की ओर से ओम बिरला होंगे शामिल
    अंतर्राष्ट्रीय

    तारिक रहमान आज लेंगे बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ, भारत की ओर से ओम बिरला होंगे शामिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बांग्लादेश के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद तारिक रहमान मंगलवार को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही 20 साल बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की सत्ता में वापसी हो जाएगी। पहली बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे 60 वर्षीय रहमान पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं।

    अंतरिम शासन का अंत

    छात्र आंदोलन के चलते पांच अगस्त, 2024 को शेख हसीना की अगुआई वाली अवामी लीग सरकार के अपदस्थ होने के बाद गुरुवार को पहला आम चुनाव कराया गया था, जिसमें बीएनपी को दो तिहाई सीटों पर जीत मिली। नई सरकार के गठन के साथ ही मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के करीब 18 महीने के शासन का अंत हो जाएगा।

    शाम चार बजे होगा शपथ

    सरकारी न्यूज एजेंसी बीएसएस ने सोमवार को संसद सचिवालय सचिव कनीज मौला के हवाले से बताया, ‘संसद परिसर के साउथ प्लाजा में मंगलवार शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन नई कैबिनेट को शपथ दिलाएंगे। इससे पहले सुबह दस बजे नवनिर्वाचित संसद सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।’

    इधर, बीएनपी ने संसद भवन में सुबह साढ़े 11 बजे संसदीय दल की बैठक बुलाई है, जिसमें नेता का चुनाव किया जाएगा। बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य सलाहउद्दीन अहमद ने कहा, ‘बहुमत वाले दल के नेता के तौर पर हमारी पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनेंगे।’

    खालिद जिया के निधन के बाद संभाली बीएनपी की कमान

    गत 30 दिसंबर को अपनी मां खालिदा के निधन के बाद रहमान ने पार्टी की बागडोर संभाली थी। वह करीब 18 साल बाद गत दिसंबर में ही लंदन से स्वदेश लौटे थे। जबकि अंतिम बार बीएनपी 2001 से 2006 तक सत्ता में रही थी, तब खालिदा जिया प्रधानमंत्री थीं।

    शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ओम बिरला

    शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिसरी और लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह के भी उनके साथ ढाका जाने की संभावना है। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है।

    दो हिंदुओं समेत चार अल्पसंख्यक भी संसद पहुंचे

    आम चुनाव में जीतकर दो हिंदुओं समेत चार अल्पसंख्यक भी संसद पहुंचे हैं। ये सभी बीएनपी के टिकट पर चुनाव जीते हैं। गायेश्वर चंद्र राय ने ढाका की सीट से जीत हासिल की है। निताई राय चौधरी ने पश्चिम मागुरा सीट से जीत दर्ज की है। दोनों हिंदुओं ने जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवारों को हराया। तीसरे अल्पसंख्यक सचिंग प्रू हैं, जो बौद्ध धर्म को मानते हैं। जबकि संसद पहुंचने वाले चौथे अल्पसंख्यक दीपेन दीवान हैं। हालांकि, उनकी धार्मिक पहचान साफ नहीं है और कई लोग उन्हें हिंदू बताते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रूस में गैस प्लांट में भीषण आग लगने से 6 चीनी नागरिकों समेत 7 लोगों की मौत, 9 लापता

    August 26, 2026

    अमेरिका : मोंटाना में सनकी ने 8 रिश्तेदारों को गोलियों से भूना, मृतकों में चार बच्चे; खुद को भी उड़ाया

    August 26, 2026

    इस्लामाबाद के अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग, 15 नवजातों की मौत

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.