Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • होर्मुज में अमेरिकी मिसाइल अटैक, हिमाचल के लाल आदित्य शर्मा ने गंवाई जान, इकलौते बेटे थे
    • हांसी में युवक-युवतियों को एक्सरसाइज करवा रहा था मालिक, बदमाशों ने गोलियों से भूना
    • शादी की उम्र नहीं हुई, लिव-इन में रहने की इच्छा! हाईकोर्ट ने कहा- सुरक्षा मिलेगी लेकिन UCC में दर्ज कराएं रिश्ता
    • छत्तीसगढ़ के लाल विजय श्रीवास्तव को ‘अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ द्वारा आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय जज नियुक्त किया गया
    • अंबिकापुर-बिलासपुर NH पर सडक़ हादसे में शिक्षक की मौत, साथी की हालत नाजुक…
    • परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती
    • तो इसलिए कटा दीपक का टिकट? दिलीप जायसवाल ने ‘लिखित वादे’ पर दिया बयान
    • बैतूल में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत, एक अन्य युवक की हालत खराब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अंबिकापुर-बिलासपुर NH पर सडक़ हादसे में शिक्षक की मौत, साथी की हालत नाजुक…
    छत्तीसगढ़

    अंबिकापुर-बिलासपुर NH पर सडक़ हादसे में शिक्षक की मौत, साथी की हालत नाजुक…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की रात सडक़ हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षक की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को लगी, वे घटनास्थल पहुंचे। हादसे में मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को पीएम पश्चात शिक्षक का शव उसके परिजन को सौंप दिया गया। हादसा कैसे हुआ, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। वहीं परिजन का कहना है कि पैदल टहलने के दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी है।

    बिलासपुर जिला निवासी प्रदीप कश्यप 45 वर्ष सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशगवां मिडिल स्कूल में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 9 बजे वे अपने साथी ग्राम पतरापारा निवासी भुनेश्वर राजवाड़े के साथ बाइक पर सवार होकर लखनपुर से उदयपुर की ओर जा रहे थे।

    दोनों अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर उदयपुर के हरफरी नाला से लगे विवान फ्यूल्स पेट्रोल पंप के पास सडक़ पर गंभीर हालत में पड़े मिले। राहगीरों ने उन्हें देखा तो एंबुलेंस की मदद से उदयपुर अस्पताल ले जाया गया।

    शिक्षक व उसके साथी के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उदयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। जबकि घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उसका इलाज जारी है।

    बताया जा रहा है कि जिस समय शिक्षक व उसका साथी हादसे का शिकार हुए, उस समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। वहीं हादसे में शिक्षक की मौत की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजन का कहना है कि शिक्षक हर शाम को पैदल टहलने जाते थे।

    बुधवार की रात को भी वे पैदल निकले थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि शिक्षक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है या कोई और बात है। फिलहाल उदयपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के लाल विजय श्रीवास्तव को ‘अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ द्वारा आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय जज नियुक्त किया गया

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़:2 साल की मासूम का अपहरण, पुलिस की नाकेबंदी से बचने बच्ची को छोड़कर भागे आरोपी…

    June 11, 2026

    बालोद:गांव के कोतवाल ने 8 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.