Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
    • सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
    • विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
    • ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कर्नाटक में 50 लाख की रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार, 1 करोड़ और एक एकड़ जमीन मांगने का आरोप
    मुख्य समाचार

    कर्नाटक में 50 लाख की रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार, 1 करोड़ और एक एकड़ जमीन मांगने का आरोप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बैंगलोर | कर्नाटक में कथित बड़े रिश्वतखोरी के मामले में लोकायुक्त ने धारवाड़ के तहसीलदार सच्चिदानंद कुचनूर को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक, तहसीलदार ने 33 एकड़ जमीन के मालिकाना हक से जुड़े रिकॉर्ड में बदलाव कराने के बदले कुल 1 करोड़ रुपये और एक एकड़ जमीन की मांग की थी। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

    33 एकड़ जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव के लिए मांगी रकम

    लोकायुक्त के अनुसार, येरिकोप्पा गांव में 33 एकड़ जमीन के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेजों में बदलाव कराने के लिए तहसीलदार ने कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी। यह गांव धारवाड़ से करीब 12 किलोमीटर दूर और पुणे-बेंगलुरु हाईवे के पास स्थित है। आरोप है कि तहसीलदार ने 50-50 लाख रुपये की दो किस्तों में कुल 1 करोड़ रुपये के साथ एक एकड़ जमीन देने की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने मामले में कार्रवाई की योजना बनाई।

    लाल बैग में लेकर पहुंचा था 50 लाख रुपये

    लोकायुक्त एसपी सिद्धलिंगप्पा के मुताबिक, शिकायत बुधवार दोपहर को प्राप्त हुई थी। इसके बाद टीम ने तुरंत ट्रैप ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी। तहसीलदार ने शिकायतकर्ता को धारवाड़ के KCD ग्राउंड के पास पैसे लेकर आने के लिए कहा था। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता 50 लाख रुपये लेकर वहां पहुंचा। रकम एक लाल रंग के बैग में रखी गई थी। शिकायतकर्ता ने बैग तहसीलदार को सौंप दिया। आरोप है कि सच्चिदानंद ने रकम वाला बैग लेकर उसे अपने बैग में रख लिया। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। यह कार्रवाई बुधवार रात करीब 10 बजे कर्नाटक कॉलेज के सामने की गई।

    तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

    लोकायुक्त अधिकारियों ने रिश्वत की रकम जब्त करने के साथ तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी अब जमीन से जुड़े दस्तावेजों, कथित रिश्वत की मांग और पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है।

    पहले भी हो चुकी थी जमीन रिकॉर्ड को लेकर कार्रवाई

    लोकायुक्त के मुताबिक, इस जमीन के रिकॉर्ड में सुधार से संबंधित प्रक्रिया पहले भी अधिकारियों के स्तर पर चली थी। ज्वाइंट डायरेक्टर ऑफ लैंड रिकॉर्ड्स ने पहले की गई ‘पोडी’ प्रक्रिया को रद्द करने का आदेश दिया था और नए सिरे से पोडी करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ लैंड रिकॉर्ड्स ने तहसीलदार को प्रस्ताव भेजा था। इसमें जमीन के रिकॉर्ड में संशोधन और उसके उप-विभाजन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही गई थी। आरोप है कि इसी प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए रिश्वत मांगी गई।

    भरतपुर में भी रिश्वत मामले में मिला था कैश और चांदी

    इसी तरह राजस्थान के भरतपुर में हाल ही में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की थी। एजेंसी ने उसके घर से 43.38 लाख रुपये नकद और करीब 20 किलोग्राम चांदी की ईंटें बरामद करने की बात कही थी। असिस्टेंट इंजीनियर को भुसावर पंचायत समिति में कथित तौर पर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। ACB के मुताबिक, एक ठेकेदार ने शिकायत की थी कि बिल पास करने के बदले उससे रिश्वत मांगी जा रही है। कर्नाटक के धारवाड़ में हुई कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजस्थान में BJP की हैट्रिक, जयपुर, जोधपुर-कोटा में खिला कमल, गहलोत के गढ़ में भी मार ली बाजी

    September 25, 2026

    मिनीमाता महतारी जतन योजना: रेजा मजदूरी से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की राह पर सुनीता

    September 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.