Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘तेरे इश्क में’ को ‘धुरंधर’ से मिली टक्कर, जानें कौन रहा किससे आगे
    मनोरंजन

    ‘तेरे इश्क में’ को ‘धुरंधर’ से मिली टक्कर, जानें कौन रहा किससे आगे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 2 बड़ी फिल्में आमने-सामने हैं। पहली धनुष-कृति सेनन स्टारर ‘तेरे इश्क में’ और दूसरी रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के आने के बाद से धनुष और कृति सेनन की फिल्म की कमाई पर सीधा असर पड़ा है।

    ‘तेरे इश्क में’

    फिल्म डायरेक्टर आनंद एल राय के निर्देशन में बनी ‘तेरे इश्क में’ को धनुष और कृति सेनन की केमिस्ट्री के लिए खूब सराहना मिली हैं। इस फिल्म को ‘रांझणा’ यूनिवर्स का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसके कहानी और किरदार भी आपस में जुड़े हुए हैं। बता दें, एआर रहमान के संगीत से सजी इस फिल्म को क्रिटिक्स से शानदार रिव्यू मिले है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 16 करोड़ रुपए की कमाई की थी और अपने 9वें दिन तक इसका कुल 92.90 करोड़ रुपए की है, लेकिन अब 10वें दिन धनुष के सामने रणवीर सिंह सीना ताने खड़े हैं, जिससे ‘तेरे इश्क में’ की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है।

    ‘धुरंधर’ अपना जलवा लगातार बिखेरे हुए है

    फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा लगातार बिखेरे हुए है। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को बॉक्सऑफिस में रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बता दें, फिल्म ने पहले वीकेंड तक 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और आज चौथे दिन फिल्म 99.5 करोड़ की कमाई कर चुकी है, जो एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी की बात करें तो, 1999 में कंधार हाईजैकिंग के इर्द-गिर्द दिखाई गई है, जहां IB चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) प्लेन के अंदर यात्रियों का हौसला बढ़ाने की कोशिश करते हैं, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

    दरअसल, ‘धुरंधर’ की ये दमदार कमाई सीधे तौर पर ‘तेरे इश्क में’ की कमाई पर ब्रेक लगा रही है। जहां ‘तेरे इश्क में’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की कगार पर थी, वहीं ‘धुरंधर’ ने खुद 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लगभग सुनिश्चित कर ली है। अब देखना ये है कि मुकाबला आगे क्या मोड़ लेता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हनुमान अंश के लिए स्पेशल होगा 11 सितंबर, फिल्म के बवंडर में समा जाएगी पूरी दुनिया, फिर कोई चमत्कार करेंगे बाबा?

    September 3, 2026

    क्या पोस्टपोन हो गई रजनीकांत की जेलर 2? 

    September 2, 2026

    बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच करेगी CBI

    September 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.