Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उन्नत उपकरण सहायता योजना से टोकेश्वरी साहू को बुनाई कार्य में मिली सहूलियत
    • सहरसा के बनगांव भगवती मंदिर की परंपरा देश से अलग,9 दिन तक अखंड पाठ, महिलाएं संस्कृत में करतीं हैं पाठ…
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • नासिक में पाताल से फूट रहा पीला पानी, कुंभ मेला-2027 से पहले महाराष्ट्र की बढ़ गई चिंता
    • पति के मोबाइल पर पहुंचे पत्नी के प्राइवेट फोटो-वीडियो, भड़की महिला ने एक्स पर किया चाकू से हमला!
    • ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 2 लोगों की मौत, अन्य की तलाश जारी
    • वीबी-जी रामजी से बना प्रदेश का पहला सोलर बालिका शौचालय, बेटियों को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात
    • पेंशनरों की समस्याओं पर संचालक के साथ बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»फोम के गोदाम में लगी भयानक आग, 2 मजदूरों की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल
    BREKING NEWS

    फोम के गोदाम में लगी भयानक आग, 2 मजदूरों की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोनीपत : सोनीपत में अल सुबह फोम के एक गोदाम में ऐसी भीषण आग लगी कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटों ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखे फोम के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

    मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोनीपत के गांव बरोटा के पास सफियाबाद रोड स्थित लीजेंड पॉलीफॉर्म प्राइवेट लिमिटेड की है, जहां अलसुबह आग लगी।इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, आग पर काबू पाने के बाद जब गोदाम के अंदर तलाशी अभियान चलाया गया, तो एसडीआरएफ की टीम को दो कंकाल मिले जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुनील और कन्हैया लाल के रूप में हुई है जो इसी गोदाम में काम करते थे। एसडीआरएफ टीम के हेड राजेश ने इसकी जानकारी दी है। अब आग लगने के कारणों को लेकर जांच की जा रही है और जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

    वीओ-1 तस्वीरें सोनीपत के गांव बरोटा के पास सफियाबाद रोड स्थित गोदाम की हैं, जहां अल सुबह आग ने भयानक रूप ले लिया। फोम के गोदाम में सुबह करीब 4 बजे आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम को काफी नुकसान पहुंचा और गोदाम में लगे टिन शेड के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।इस घटना में दो‌ लोगों के कंकाल और तीन लोगों के गंभीर रूप घायल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों कंकालो की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुनील और कन्हैयालाल के रूप में हुई है जिन्हें पुलिस ने अब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अब कुंडली थाना पुलिस इस आगजनी की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

    आग पर काबू पाने के बाद जब गोदाम के अंदर रोहतक से पहुंची एसडीआरएफ की टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। टीन शेड के कारण अंदर तक पहुंचने में परेशानी आई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम अंदर पहुंची और सर्च अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान टीम को दो कंकाल मिले। एसडीआरएफ‌ टीम के हेड राजेश ने इसकी जानकारी दी है। दो कंकाल मिलने की खबर सामने आने के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है।अब यह पता लगाना जरूरी है कि क्या आग लगने के समय गोदाम के अंदर कोई मजदूर मौजूद था और क्या कोई व्यक्ति लापता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन दिया, आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का दिया नोटिस

    October 15, 2026

    ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, ‘हमें इंसाफ मिला, मुस्कान की बड़ी बेटी को अपनाएंगे, छोटी को नहीं…’, मृतक सौरभ की मां का बयान…

    October 14, 2026

    छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता

    October 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.