Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल श्री डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट
    • L&T हेवी इंजीनियरिंग ब्रांच को एशिया, अफ्रीका और अमेरिका से मिला 5000 करोड़ का ऑर्डर, बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रिएक्टर
    • फल हमारे शरीर के लिये बहुत हैं फायदेमंद. जानिये इनको खाने का सही समय और तरीका
    • देवशयनी एकादशी पर ऐसे करें लड्डू गोपाल का पूजन और शयन, संपूर्ण विधि
    • कौन हैं IPS अंजलि विश्वकर्मा? यूपी कैडर छोड़कर छत्तीसगढ़ क्यों जा रहीं? बहुत रोचक है लव स्टोरी…
    • एशियन गेम्स 2026 : भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधे नाकआउट में एंट्री
    • सुरक्षा से खिलवाड़ और…
    • ट्रंप ने 60 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 12.5% तक वसूलेगा टैक्स; भारत को थोड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारत में लॉन्च हुई टेस्ला की Model Y, जानें कीमत और फीचर्स…
    व्यापार

    भारत में लॉन्च हुई टेस्ला की Model Y, जानें कीमत और फीचर्स…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। टेस्ला ने भारत में अपनी पहले शोरूम की लाॉन्चिंग के साथ ही देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Model Y को भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कर की कीमत करीब 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (BKC) के मैक्सिटी मॉल में खुला है। जानकारी के मुताबिक ग्राहकों को इस कार की डिलीवरी इस साल सितंबर तक शुरू की जाएगी।

    बुकिंग हुई शुरू
    कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार Model Y की बुकिंग मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए शुरू की गई है। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार इस कार के फुल-सेल्फ ड्राइविंग (FSD) वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 6 लाख रुपये अलग से देना होगा।

    Tesla Model Y की खासियतें
    इस इलेक्ट्रिक कार को दो अलग-अलग वैरिएंट- लॉन्ग रेंज ऑल व्हील ड्राइव (AWD) और लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव (RWD) में पेश किया गया है। इसका RWD वेरिएंट में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो लगभग 295 hp की पावर और 420 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी सर्टिफाइड रेंज 500 Km बताई जा रही है। कार को 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में केवल 5.6 सेकेंड का समय लगता है।

    AWD लॉन्ग रेंज वेरिएंट की बात करें तो इसकी सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज 622 किमी है। वहीं, इसका मोटर 384 bhp का पॉवर और 510 Nm का टार्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 217 किमी प्रति घंटा बताई गई है। यह कार मात्र 4.6 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

    15 मिनट में होगी चार्ज
    टेस्ला ने अपनी Model Y कारों को फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। दावा किया जा रहा है कि यह कार केवल 15 मिनट में 238 किलोमीटर तक चलने के लिए चार्ज हो जाती है।   

    सेफ्टी फीचर्स हैं शानदार
    टेस्ला Model Y के सभी वेरिएंट्स लेवल-2 ADAS ड्राइविंग तकनीक से लैंस हैं। इसमें फॉर्वर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमर्जेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, स्पीड लिमिट असिस्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा कार में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग भी दिए गए हैं।

    इतने रंगों में आएगी कार
    भारत में Tesla Model Y कुल 7 अलग-अलग एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और 2 इंटीरियर ट्रिम्स के साथ उपलब्ध होगी। इस कार में 15.4-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले (फ्रंट), 8-इंच रियर स्क्रीन, पावर-एडजेस्टेबल फ्रंट सीट्स और स्टीयरिंग कॉलम, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 19-इंच क्रॉसफ्लो व्हील्स, फिक्स्ड ग्लास रूफ और पावर रियर लिफ्टगेट जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    L&T हेवी इंजीनियरिंग ब्रांच को एशिया, अफ्रीका और अमेरिका से मिला 5000 करोड़ का ऑर्डर, बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रिएक्टर

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़ : 32 बांधों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मिलेगी 2,000 मेगावाट बिजली…

    July 24, 2026

    पेपर लीक पर छात्रों में पनपे आक्रोश के बाद नक़ल माफियो पे सरकार का बड़ा प्रहार, एंटी-चीटिंग कानून में होगा बड़ा संशोधन

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.