Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर थलपति विजय ने नहीं कहा एक भी शब्द
    राजनीति

    राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर थलपति विजय ने नहीं कहा एक भी शब्द

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई बड़े दिल्ली की वीर भूमि पहुंचे। यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। केरल में कांग्रेस के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन, तेलंगाना में रेवंत रेड्डी और कर्नाटक में सिद्धारमैया ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को लेकर सवाल उठे। विजय सरकार में गुरुवार को ही कांग्रेस के दो विधायकों को शामिल किया गया। विजय ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देना तो दूर, उनका जिक्र तक नहीं किया।

    थलपति विजय का राजीव गांधी को श्रद्धांजलि न इसलिए भी चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि तीन दिन पहले ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मुल्लीवाइक्कल स्मरण दिवस के अवसर पर दुनिया भर में बसे तमिल लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने प्रभाकरन को श्रद्धांजलि भी दी थी।

    तीन दिन पहले थी प्रभाकरन की पुण्यतिथि

    हाल ही में चुने गए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय ने बीते सोमवार को तब एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जब उन्होंने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम (LTTE) के संस्थापक वी. प्रभाकरन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 18 मई, 2009 को, LTTE नेता वेलुपिल्लई प्रभाकरन की मुत्यु हो गई थी। विजय ने प्रभाकरन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम मुल्लीवाइक्कल की यादों को अपने दिलों में संजोकर रखेंगे! हम समुद्र पार रहने वाले अपने तमिल भाई-बहनों के अधिकारों के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे!

    क्या है लिबरेशन टाइगर्स ऑफ ईलम पार्टी?

    लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम (LTTE), प्रभाकरन द्वारा स्थापित एक अलगाववादी उग्रवादी संगठन है, जिसका भारत में एक विवादित इतिहास रहा है। इसकी स्थापना 1976 में श्रीलंका में तमिल ईलम नामक एक स्वतंत्र तमिल मातृभूमि बनाने के उद्देश्य से की गई थी। इस समूह का दावा था कि श्रीलंकाई तमिलों को सिंहली-बहुसंख्यक सरकार के हाथों भेदभाव और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ वर्षों में यह संगठन हिंसक हमलों, राजनीतिक हत्याओं और आत्मघाती बम धमाकों के लिए कुख्यात हो गया। भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों ने इसे एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया।

    LTTE पर भारत में भी प्रतिबंध लगा हुआ है। 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में कथित तौर पर इसी संगठन की संलिप्तता थी। भारतीय जांच एजेंसियों ने प्रभाकरन को उस आत्मघाती बम धमाके के पीछे के मुख्य षड्यंत्रकर्ताओं में से एक के रूप में नामित किया था। राजीव गांधी की तमिलनाडु में एक चुनाव प्रचार के दौरान हत्या कर दी गई थी।

    सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स भड़के

    विजय की पोस्ट पर लोगों का ध्यान जाने के बाद, सोशल मीडिया यूज़र्स के एक तबके ने निराशा जाहिर की और एक्टर की राजनीति की आलोचना की। एक यूज़र ने लिखा कि यह किस तरह की राजनीति है। कांग्रेस के समर्थन से विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने, और अब वे उसी आतंकवादी संगठन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जो उनका दुश्मन था। के कुमार नाम के यूजर ने लिखा कि राहुल के दोस्त टीवीके विजय ने राजीव गांधी के हत्यारे प्रभाकरन को दी श्रद्धांजलि। आप राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। TVK INDI सदस्य नहीं था। सत्ता का लालच बहुत बुरा होता है। कोई भी समझौता कर लेती है कांग्रेस।

    राहुल गांधी को जमकर सुनाई

    बीजेपी के एक नेता ने लिखा कि 2-3 दिन पहले, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय जोसेफ़ ने राजीव गांधी की हत्या के मास्टरमाइंड प्रभाकरन को श्रद्धांजलि दी थी। और आज, उनके गठबंधन के साथी राहुल गांधी अपनी मां और बहन के साथ मिलकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी याद में आंसू बहा रहे हैं। हां, हम जानते हैं कि आप कितने दुखी हैं… और आप उन्हें कितना याद करते हैं…

    एक अन्य यूजर ने राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की और लिखा कि आज राजीव गांधी के स्मारक पर राहुल गांधी ने कहा, पापा, आपकी याद आती है। वहीं दूसरी ओर, उनके अपने ही गठबंधन के साथी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, LTTE प्रमुख प्रभाकरन को श्रद्धांजलि देने में व्यस्त थे। वही व्यक्ति जिस पर राजीव गांधी की हत्या का आरोप है।

    जारा उस “राजनीतिक प्रतिबद्धता” के स्तर की कल्पना कीजिए, जहां गठबंधन की राजनीति आपके अपने पिता की हत्या से भी ज़्यादा अहम हो जाती है। कांग्रेस ने पहले TVK को सरकार बनाने के लिए पूरा समर्थन दिया… और अब वे यह भी तय नहीं कर पा रहे हैं कि राजीव गांधी के लिए मोमबत्तियां जलाएं या उनके हत्यारे के लिए माला चढ़ाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चुनाव से पहले मनीष तिवारी की Post से हलचल

    August 1, 2026

    दतिया उपचुनाव : 50% से ज्यादा मतदान, BJP बोली- कमल चुने जनता, कांग्रेस ने कहा- बदलने वाला है माहौल

    July 30, 2026

    दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल

    July 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.