Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पटना में अपराधियों की खौफनाक दरिंदगी, नदी किनारे मिला नग्न युवती का शव…
    क्राइम

    पटना में अपराधियों की खौफनाक दरिंदगी, नदी किनारे मिला नग्न युवती का शव…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों की दरिंदगी का एक और खौफनाक चेहरा सामने आया है. पटना के मनेर थाना क्षेत्र के छितनावा इलाके में नदी किनारे एक अज्ञात युवती का नग्न शव बरामद हुआ है. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया मामले को दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात माना जा रहा है. लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. वहीं पुलिस FSL की टीम से भी मदद ले रही है.

    पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे मौके पर

    बताया जा रहा है कि युवती का शव नदी किनारे मिला, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह और मनेर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के साथ एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. शव की स्थिति को देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया. फिलहाल, युवती की पहचान नहीं हो पाई है.

    क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण 

    ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है.
    एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के लिए सभी एंगल पर काम किया जा रहा है. फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है. साथ ही, युवती की शिनाख्त के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं.

    इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर पटना में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.