मुख्य समाचार

दुल्हन करती रही इंतज़ार पर आया नहीं दूल्हा, घर जाते ही दिखा कुछ ऐसा की सब हैरान

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां दुल्हन अपने दूल्हे को देखने के लिए इंतजार करती रह गई, लेकिन बारात ही नहीं पहुंची. यह मामला थाना लिसाड़ी के क्षेत्र का है, जहां एक लड़की अपने सजे-धजे हाथों में मेहंदी लगाए, पूरी रात दूल्हे और बारात का इंतजार करती रही, लेकिन बारात नहीं आई. दुल्हन पक्ष के अनुसार, शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और मेहमानों की मौजूदगी में इंतजार हो रहा था, लेकिन लड़के वालों ने ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया.

मेरठ के एक घर में कहीं पूड़िया तल रही थीं, तो कहीं कुछ-कुछ रस्में चल रही थीं. बेटी के मां-बाप को अपने दामाद का स्वागत जोरशोर से करना था. इसके लिए वह तैयारियों में लगे हुए थे. मगर, वक्त बीतता गया और न तो बाराती आए और न ही होने वाला दामाद. इस पर घर में अचानक से सन्नाटा पसर गया. सब लोग आपस में चर्चा करने लगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि अभी तक बाराती नहीं आए. जब देर शाम तक कोई नहीं आया तो लड़की के घरवाले दूल्हे के घर गए. दूल्हे के घर के बाहर ताला लटका हुआ था. इस पर पिता की तबीयत बिगड़ने लगी. बेचारे बाप को लगा जैसे उनकी सारी दुनिया ही उजड़ गई. जिस बेटी के लिए उन्होंने इतने सपने सजाए थे वो एक झटके में चूर होते दिख रहे थे. सब कुछ तय होने के बाद भी शादी के दिन अचानक ऐसा मोड़ आएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था. जिस घर में खुशियों का माहौल था, वहां एक ही रात में सब कुछ बदल गया.

दूल्हे के इस कदम ने न सिर्फ शादी को अधूरा छोड़ दिया, बल्कि कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद दुल्हन का परिवार सीधे थाने पहुंचा. उन्होंने दूल्हा आरिफ और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का कहना है कि उन्हें बिना किसी सूचना के इस तरह छोड़ दिया गया, जिससे उनकी सामाजिक और मानसिक स्थिति पर असर पड़ा है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि दूल्हे की मां इस रिश्ते से खुश नहीं थी. इसलिए निकाह को ऐन वक्त पर कैंसिल कर दिया.

Related Articles

Back to top button