Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मानवता की मिसाल: गोदरेज-रेडक्रॉस-बिलासा ग्रुप के सहयोग से सफल हुआ रक्तदान शिविर
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-पावर कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कटनी में 163 नाबालिग बच्चों की मानव तस्करी के मामले ने पकड़ी तूल
    मुख्य समाचार

    कटनी में 163 नाबालिग बच्चों की मानव तस्करी के मामले ने पकड़ी तूल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के कटनी में नाबालिग 163 बच्चों से जुड़े कथित मानव तस्करी के मामले ने अब तूल पकड़ ली है. इस पूरे मामले को लेकर बिहार के जन जागरण शक्ति संगठन ने गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई है.

    कटनी में बिहार के अररिया जिले से महाराष्ट्र के लातूर सहित अन्य क्षेत्रों में मदरसों में शिक्षा के लिए जा रहे 163 बच्चों को रोककर बालगृह में रखा गया था. साथ ही मदरसा शिक्षकों पर मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद यह विवाद गहराता चला गया.

    जन जागरण शक्ति संगठन ने लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में आयोजित पत्रकारवार्ता में जन जागरण शक्ति संगठन ने आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चों को उनकी अभिभावकों की सहमति से भेजा जा रहा था. संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और बच्चों व शिक्षकों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है.

    क्या बोले बच्चों के अभिभावक?

    अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चों के पास वैध टिकट, जरूरी दस्तावेज और सहमति पत्र मौजूद थे. इसके बावजूद उन्हें कटनी में रोक लिया गया. कई दिनों की प्रक्रिया के बाद 25 अप्रैल को बच्चों को परिजनों को सौंपा गया.

    अभिभावकों का कहना है कि हमारे बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजा गया था, लेकिन उन्हें रोक लिया गया, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित हुई है. वहीं बाल कल्याण समिति कटनी ने इस मामले में विधि उल्लंघन की आशंका जताई है. समिति का कहना है कि बच्चों के पास पर्याप्त वैध दस्तावेज नहीं थे और उनकी सुरक्षा को देखते हुए कार्रवाई की गई.

    मामले पर बाल कल्याण समिति ने क्या कहा?

    समिति ने मामले की जांच, संबंधित संस्थाओं पर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही है. फिलहाल यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, जहां एक तरफ अभिभावक और संगठन सवाल उठा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें

    August 7, 2026

    घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता

    August 7, 2026

    शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.