Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स! आखिर क्या है Cockroach Janta Party?
    • वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
    • नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड
    • छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
    • सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
    • शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र
    • जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने परिवार पर कराया हमला, CCTV में कैद वारदात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»रायपुर में तैयार होंगे देश के सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर, छत्तीसगढ़ से होगी पूरे भारत में सप्लाई
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में तैयार होंगे देश के सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर, छत्तीसगढ़ से होगी पूरे भारत में सप्लाई

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    ट्रांसफॉर्मर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। “विकसित भारत” के सपने को पूरा करने की दिशा में छत्तीसगढ़ एक बड़ा कदम आगे बढ़ा रहा है। देश की प्रसिद्ध कंपनी करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रायपुर में अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर निर्माण यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने रखा है। इस परियोजना में 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख ट्रांसफॉर्मर निर्माण केंद्रों में शुमार हो जाएगा।

    इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक जैन ने मुख्यमंत्री से नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात की। बैठक में परियोजना की रूपरेखा, निवेश की संभावनाएं और रोजगार सृजन के अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई। जैन ने बताया कि यह यूनिट तकनीकी रूप से देश की सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई होगी, जो भविष्य में ऊर्जा क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निवेश प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में एक मजबूत स्तंभ बनेगा। यह निवेश केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की तकनीकी ताकत और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार इस परियोजना को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

    यह पहल राज्य में बिजली क्षेत्र के आधुनिकीकरण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन और उद्योग आधारित विकास को नई ऊर्जा देगी। खासतौर पर यह “मेक इन छत्तीसगढ़” अभियान को मजबूत करते हुए अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित ट्रांसफॉर्मर पूरे देश को ऊर्जा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और छत्तीसगढ़ के इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी नई दिल्ली में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण

    May 20, 2026

    नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड

    May 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

    May 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.