Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»रील बनाने की सनक एक बार फिर चर्चा का विषय,सरकारी भवन चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर बना हुआ वीडियो वायरल
    छत्तीसगढ़

    रील बनाने की सनक एक बार फिर चर्चा का विषय,सरकारी भवन चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर बना हुआ वीडियो वायरल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जगदलपुर- बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट में सोशल मीडिया रील बनाने की सनक एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। एक महिला ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए सर्किट हाउस की छत पर चढ़कर वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

    जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सर्किट हाउस की छत से बनाए गए कई वीडियो अपलोड किए हैं। एक वीडियो में वह छत पर डांस करती दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे वीडियो में उसके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद नजर आ रहे हैं।

    चित्रकोट का सर्किट हाउस प्रशासनिक दृष्टि से संवेदनशील परिसर माना जाता है, जहां अधिकारियों और वीआईपी मेहमानों का लगातार आना-जाना रहता है। ऐसे स्थान पर किसी व्यक्ति का छत तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था में संभावित चूक की ओर इशारा करता है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वीडियो बनाते समय कोई हादसा हो जाता, तो गंभीर स्थिति पैदा हो सकती थी। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने की होड़ में जोखिम भरे स्थानों पर रील बनाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिन्हें लेकर प्रशासन पहले भी लोगों से सतर्क रहने की अपील करता रहा है।

    फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर चर्चा तेज है। मामले में संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

    September 20, 2026

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.