Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “युद्ध अंत के करीब है”, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कह दी बड़ी बात
    • गुजरात टाइटंस ने फ़ाइनल में बनाई जगह, राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, कप्तान गिल ने जड़ा शतक
    • 80 किलो की डमी, बेल्ट और 3D सीन रिक्रिएशन के जरिए खुलेगा राज, त्विषा शर्मा मौत के मामले में CBI की जांच तेज
    • RBI कर रहा प्लास्टिक के नोट लाने पर विचार, अपने 14 साल पुराने प्रस्ताव को दे सकता है मंजूरी
    • पहले मारी गोली, फिर शवों को कुल्हाड़ी से काटा, जमीन विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या
    • बैन:दिल्ली में नहीं मिलेगी फ्रांस की ये मशहूर शराब, 3000 करोड़ के टैक्स केस में कंपनी को कोर्ट से भी झटका…
    • जीवनसाथी बना ‘जल्लाद’,हसबेंड ने गला रेतकर बीवी को उतारा मौत के घाट…
    • छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की सीतापुर सीट से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो इन दिनों काफी चर्चा में…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बडगाम में 35 साल बाद खुले शारदा भवानी मंदिर के कपाट
    BREKING NEWS

    बडगाम में 35 साल बाद खुले शारदा भवानी मंदिर के कपाट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर । कश्मीर घाटी से तीन दशक पहले पलायन कर चुके कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। बडगाम जिले के इचकूट गांव स्थित शारदा भवानी मंदिर के कपाट करीब 35 साल बाद पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर न केवल पंडित समुदाय के लोग उपस्थित रहे, बल्कि स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

    मंदिर परिसर में ‘मुहूर्त’ और ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे पंडित परिवारों के अपनी जड़ों और पैतृक स्थान पर लौटने के प्रतीकात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

    “शारदा माता मंदिर की शाखा” – शारदा स्थापना समुदाय
    शारदा स्थापना समुदाय के अध्यक्ष सुनील कुमार भट्ट ने कहा, “हम कह सकते हैं कि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर स्थित शारदा माता मंदिर की एक शाखा है। हम लंबे समय से इसे पुनः खोलना चाहते थे। स्थानीय मुसलमान भी यही चाहते थे और वे हमसे नियमित रूप से आकर आग्रह करते थे।”

    भट्ट ने बताया कि पंडित समुदाय ने 35 साल बाद इस मंदिर के कपाट खोले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन हर साल होगा और माता रानी से प्रार्थना की कि जल्द ही कश्मीरी पंडित पूरी तरह घाटी में लौट सकें।

    नए मंदिर के निर्माण की मांग
    भट्ट ने आगे कहा कि मौजूदा मंदिर खंडहर में तब्दील हो चुका है, इसलिए उन्होंने जिला प्रशासन से नए मंदिर के निर्माण का अनुरोध किया है। यह पुनः स्थापना उन पंडित परिवारों द्वारा की गई है जो प्रधानमंत्री पैकेज के तहत घाटी में कार्यरत हैं।

    “पंडितों का स्वागत है” – स्थानीय मुस्लिम बुजुर्ग
    एक बुजुर्ग स्थानीय मुस्लिम ने कहा, “पंडित समुदाय का अपनी जड़ों की ओर लौटने पर स्वागत है। कश्मीर घाटी उनकी जन्मभूमि है और यहां दोनों समुदायों के लोग हमेशा एक साथ पले-बढ़े हैं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    RBI कर रहा प्लास्टिक के नोट लाने पर विचार, अपने 14 साल पुराने प्रस्ताव को दे सकता है मंजूरी

    May 30, 2026

    बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम में ‘सुगम दर्शन’ का ₹1100 चार्ज,आम-खास’ सभी को लगेगी पर्ची, नई SOP जारी

    May 29, 2026

    नदी की लहरों के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहने से छह मजदूरों की मौत… 

    May 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.