राष्ट्रीय
कुएं में कूदी महिला, कॉन्स्टेबल ने चारपाई के सहारे से बाहर निकाला

जयपुर में देर रात एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद 150 फीट गहरे कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की।
SHO नवरतन धौलिया के अनुसार, भंभोरी मीणों की ढाणी की रहने वाली घीसी देवी उर्फ सपना, उम्र 45, का रात करीब 12 बजे पति छोटे लाल मीणा से झगड़ा हुआ था। गुस्से में वह घर से बाहर निकली और अचानक पास के सूखे कुएं में कूद गई।परिवार की सूचना पर कालवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू शुरू किया।
कॉनस्टेबल गोपाल लाल ने रस्सी और चारपाई के सहारे कुएं में उतरकर महिला को बाहर निकाला। लगभग 15 मिनट की मेहनत के बाद घायल महिला को सुरक्षित बाहर लाया गया और एसएमएस अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।



