Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»मैनेजर के साथ महिला मित्र भी कमरे में रुकी,मैनेजर ने रात में पी शराब और फिर….
    राष्ट्रीय

    मैनेजर के साथ महिला मित्र भी कमरे में रुकी,मैनेजर ने रात में पी शराब और फिर….

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश– शिवपुरी में एक होटल में कीटनाशक कंपनी के मैनेजर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मैनेजर के साथ उसकी एक महिला मित्र भी कमरे में रुकी थी। महिला मित्र के मुताबिक, उसे घटना का पता तब चला जब रात करीब 3 बजे उसकी नींद खुली। उसने तुरंत होटल स्टाफ को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

    महिला मित्र के साथ होटल में रुका था मैनेजर

    शिवपुरी शहर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिव रिसोर्ट होटल में कीटनाशक कंपनी के मैनेजर राकेश यादव (45 वर्ष) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। राकेश यादव उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे, लेकिन नौकरी के चलते सागर में रहते थे। बुधवार को वह अपनी महिला मित्र के साथ शिवपुरी आए थे और होटल में ठहरे थे। महिला मित्र दतिया की रहने वाली है। महिला मित्र ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे जब उसकी नींद खुली तो राकेश फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। उसने राकेश को फंदे से नीचे उतारा और होटल स्टाफ को बुलाया। इसके बाद स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी।

    रात में पी थी शराब

    महिला मित्र ने बताया कि रात में राकेश ने शराब पी थी और रात 11 बजे तक सब कुछ ठीक था। इसके बाद वह सो गई थी और जब उसकी नींद खुली तो राकेश फंदे पर लटके हुए मिले। उसने तुरंत राकेश को नीचे उतारा और होटल स्टाफ को बुलाया। राकेश को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला मित्र का कहना है कि राकेश ने ऐसा क्यों किया यह उसकी समझ से परे है। कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन उत्तर प्रदेश से शिवपुरी के लिए रवाना हो गए हैं। शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में राकेश के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NEET के बाद SSC परीक्षा धांधली केस में घिरा संजीव मुखिया, EOU ने जेल से रिमांड पर लिया

    September 3, 2026

    पंजाब ड्राफ्ट SIR से नाम हटने पर राघव चड्ढा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- ‘बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट तक ले आई’

    September 3, 2026

    पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी एयरफोर्स! अब Fly91 के साथ भरेंगे नई उड़ान…

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.