Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान डूबे 2 बच्चे…दर्दनाक मौत
    • दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा टला स्टेयरिंग फेल होने से बस रेलवे ट्रैक पर गिरी…
    • बारहवीं कक्षा की हिंदी विषय की पुनः परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित 
    • भात खा गई बकरी, दो भाइयों में जमकर हुई मारपीट, एक की मौत… 6 घायल
    • पत्थर गिरने/भूस्खलन का खतरा, J&K में वाहन चालकों के लिए अहम खबर… 
    • खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल
    • भाभी कमल कौर की मां ने कर दिए बड़े खुलासे, अमृतपाल मेहरों गिरफ्तार
    • किसी बात को लेकर बहस, पत्थर से पति का सिर कुचला, फिर पूरी रात शव के पास बैठी रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पति के साथ घूमने गई थी पत्नी, बॉयफ्रेंड को बुलाकर हो गई फरार, तलाक के फैसले पर हाईकोर्ट ने लगा दी मुहर
    मुख्य समाचार

    पति के साथ घूमने गई थी पत्नी, बॉयफ्रेंड को बुलाकर हो गई फरार, तलाक के फैसले पर हाईकोर्ट ने लगा दी मुहर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जशपुर की फैमिली कोर्ट द्वारा दिए गए तलाक के आदेश को बरकरार रखते हुए पत्नी की ओर से दायर अपील को खारिज कर दिया है. पति ने विवाह के बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव और उसके गलत आचरण का हवाला देते हुए तलाक की अर्जी दी थी. मामले में पति ने पत्नी पर मानसिक व शारीरिक क्रूरता, परित्याग और विवाह के बाद संबंध जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिन्हें फैमिली कोर्ट ने सबूतों के आधार पर सही माना था.

    ये है मामला

    जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की शादी 25 अप्रैल 2008 को पत्थलगांव में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच रिश्तों में तनाव शुरू हो गया. पति के मुताबिक विवाह के एक साल के अंदर ही पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया था. वह घरेलू जिम्मेदारियों से दूर हट गई और सोशल मीडिया खासकर फेसबुक पर अन्य पुरुषों के साथ अनुचित बातचीत में लिप्त रहने लगी.

    पति का आरोप था कि दो बच्चों के जन्म के बाद भी पत्नी का यह व्यवहार जारी रहा. दिसंबर 2017 में परिवार के साथ मैहर यात्रा के दौरान पत्नी ने अपने पुरुष मित्र को वहां बुला लिया और बिना बताए उसके साथ चली गई. इस घटना के बाद पति ने मैहर थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी.

    पति ने इन सभी घटनाओं के प्रमाणों सहित फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी, जिसमें कोर्ट ने तलाक मंजूर कर लिया. पत्नी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी, लेकिन उच्च न्यायालय ने फैमिली कोर्ट के निर्णय को उचित ठहराते हुए पत्नी की अपील खारिज कर दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान डूबे 2 बच्चे…दर्दनाक मौत

    April 10, 2026

    दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा टला स्टेयरिंग फेल होने से बस रेलवे ट्रैक पर गिरी…

    April 10, 2026

    बारहवीं कक्षा की हिंदी विषय की पुनः परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित 

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.