Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»माँ के शव के पास बैठ रो रहे थे मासूम, पूछने पर कहा ‘पापा ने मम्मी का गला दबा दिया’
    क्राइम

    माँ के शव के पास बैठ रो रहे थे मासूम, पूछने पर कहा ‘पापा ने मम्मी का गला दबा दिया’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    देवर ने भाभी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधेपुरा, बिहार के मधेपुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन पर एक महिला की लावारिश लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इस महिला का शव प्लेटफॉर्म की एक बेंच पर पड़ा था और उसके आसपास दो बच्चे बैठे जोर-जोर से रो रहे थे। शव पर ध्यान जाने पर बेंच के पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और तुरंत रेलवे पुलिस को मामले की सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला के पति ने उसकी हत्या कर उसका शव स्टेशन पर छोड़ दिया।

    बच्चों ने कहा- पिता ने मां का गला दबाया

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया। बच्चों से पूछताछ में सामने आया कि उनका घर मधेपुरा के जितापुर में है। उन्होंने अपनी मां की पहचान काजल कुमारी और पिता का नाम मोहम्मद मुर्शिद बताया। दोनों बच्चों में से एक ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने घर में उनकी मां का गला दबाया था और फिर एक ऑटो में उनके शव को रखकर रेलवे स्टेशन लाया और वहीं छोड़ दिया।

    शव के गले पर मिले चेन के निशान

    इसके साथ ही एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जांच के दौरान शव के गले पर चेन जैसे निशान दिखने की पुष्टि भी की है। हालांकि उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान मृतका के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि काजल तीसरी बार मां बनने वाली थी। उन्होंने काजल के अपने पति के साथ विवाद का भी जिक्र किया।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    रिश्तेदारों ने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ दिन पहले ही काजल का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उसका पति काम के सिलसिले में बाहर चला गया। पुलिस ने महिला के मायके पक्ष को सूचित कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि मामला हत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और ऑटो चालक की पहचान करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मंदिर में पूजा करने गए व्यवसायी की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

    July 4, 2026

    अवैध संबंध के शक में विवाहिता को अर्धनग्न कर युवक के साथ पूरे गांव में घुमाया

    July 2, 2026

    स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.