Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अल्लू अर्जुन की फिल्म से कल हटेगा AA22XA6 के टाइटल पोस्टर से पर्दा
    • Badminton Asia Championships 2026: सिंधु, लक्ष्य संभालेंगे भारतीय चुनौती
    • मौसम ने बदली करवट: कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी…
    • भिलाई स्टील प्लांट में आग का भयंकर हादसा! पीबीएस 2 में ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट, 5 कर्मी झुलसे…
    • ₹39990 में मिल रहा iPhone 15, एक्सचेंज पर कमाल का ऑफर
    • बॉलीवुड के दिग्गज और सदाबहार अभिनेता जीतेन्द्र आज अपने 84वें जन्मदिन का मना रहे जश्न…
    • वैशाख मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में करें ये वास्तु उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
    • रु 40 से 2000 पहुंचा शिप बनाने वाली इस कंपनी का शेयर! अब देश के सबसे बड़े जहाज बनाने का मिला ऑर्डर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»अधजले शव से शुरू हुई जांच: प्रेमिका ने ही पति, सास और देवर के साथ मिलकर की प्रेमी बेरहमी से हत्या…
    क्राइम

    अधजले शव से शुरू हुई जांच: प्रेमिका ने ही पति, सास और देवर के साथ मिलकर की प्रेमी बेरहमी से हत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश– जालौन जिले से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने सभी को हैरान कर दिया है. पांच दिन पहले ब्यौना रोड पर मिले एक अधजले शव की गुत्थी जब पुलिस ने सुलझाई, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई. जिस महिला ने कभी अपने प्रेमी के साथ जीने‑मरने की कसमें खाई थीं, वही उसकी सबसे बड़ी दुश्मन बन निकली. प्रेमी को घर बुलाकर पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसकी बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई.

    अधजले शव से शुरू हुई जांच

    मामला 24 मार्च की रात का है, जब कैलिया थाना पुलिस को सूचना मिली कि ब्यौना रोड पर एक जला हुआ शव पड़ा है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो शव 25 से 30 वर्ष के युवक का पाया गया. पहचान न हो पाने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले के खुलासे के लिए अलग‑अलग पुलिस टीमें लगाई गईं.

    पिता ने की शव की पहचान

    रेंढ़र थाना क्षेत्र के ऊमरी का पुरा गांव निवासी गिरजा शंकर ने उरई के पोस्टमार्टम हाउस में शव की पहचान अपने 24 वर्षीय बेटे अमित के रूप में की. उन्होंने गांव की ही एक महिला शीतल और उसके ससुराल वालों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया. पिता ने बताया कि शीतल, अमित की प्रेमिका थी, जिसकी शादी एक साल पहले कैलिया निवासी कुलदीप दोहरे से हुई थी.

    प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

    जांच में सामने आया कि शीतल और अमित के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन शादी के बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा. शीतल के पति कुलदीप को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो घर में तनाव बढ़ने लगा. अमित को रास्ते से हटाने की साजिश यहीं से रची गई.

    पुलिस के अनुसार, 24 मार्च को शीतल ने फोन कर अमित को अपने घर बुलाया. जैसे ही वह घर पहुंचा, पति‑पत्नी ने मिलकर उस पर हथौड़े और डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद शव की पहचान छिपाने के लिए उसे जला दिया गया.

    तीन बार जलाया गया शव

    जब घर में शव पूरी तरह से नहीं जला, तो आरोपी और घबरा गए. इसके बाद शीतल ने अपने परिवार की मदद से शव को दोबारा जलाने की योजना बनाई. पति, सास और ममेरे भाई की मदद से शव को ब्यौना रोड पर ले जाकर दोबारा जलाया गया, ताकि पहचान पूरी तरह मिटाई जा सके.

    चार आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शीतल, उसके पति कुलदीप, सास मिथलेशी और ममेरे भाई अमित को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा, डंडा और मृतक के कपड़े भी बरामद किए गए हैं.

    जेल भेजने की तैयारी

    रविवार को एसपी जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह हत्या पूरी तरह से साजिश के तहत की गई थी. प्रेम संबंध उजागर होने के बाद अमित को मारने की योजना बनाई गई और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया गया. फिलहाल चारों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिजनेसमैन के बेटे ने बाइक को मारी टक्कर, 23 वर्षीय महिला की मौत,1 गंभीर रूप से घायल

    April 7, 2026

    बॉयफ्रेंड से शादी करने पर बेटी को मार डाला, पुलिस ने बचाने के बजाय हत्यारों का साथ दिया

    April 6, 2026

    दो गुटों में विवाद के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो छात्र गंभीर हालत में एम्स में भर्ती

    April 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.