श्रीरामराजा लोक की तर्ज पर श्री हनुमान लोक ,का लोकापर्ण…

छिंदवाड़ा: भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमीं के मौके पर अनन्य भक्त के श्री हनुमान लोक का लोकार्पण किया गया। छिंदवाड़ा के पांढुर्णा सौंसर स्थित जामसांवली मंदिर परिसर में 30 एकड़ से अधिक जगह में भव्य और दिव्य हनुमान लोक स्थापित किया गया है। प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव ने यहां विशेष पूजन किया।
जिले के प्रसिद्ध जामसांवली हनुमान मंदिर में गुरुवार को आस्था और विकास का संगम देखने को मिला, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘जामसांवली हनुमान लोक’ का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान हनुमान की प्रतिमा के चरणों में बैठकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
362 करोड़ के निर्माण व लोकार्पण किया
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 362 करोड़ रुपए की लागत से जुड़े 67 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा हनुमान लोक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हनुमान लोक पांढुर्णा जिले की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक साबित होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह महाकाल लोक ने उज्जैन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है, उसी तर्ज पर जामसांवली में विकसित किया गया हनुमान लोक भी क्षेत्र को नई पहचान देगा।
पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान लोक के निर्माण से न केवल धार्मिक महत्व बढ़ेगा, बल्कि पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आसपास के गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
पांढुर्णा को मिली कई बड़ी सौगातें
इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने सौंसर में केंद्रीय विद्यालय, हनुमान लोक में अस्पताल, पांढुर्णा में कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय, जिला अस्पताल, जिला पंचायत भवन और रेलवे ओवरब्रिज जैसे विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।



