Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पत्थर पर सिर पटककर शख्स ने की अपनी पत्नी की हत्या; खुद भी जहर खाकर दी जान
    राष्ट्रीय

    पत्थर पर सिर पटककर शख्स ने की अपनी पत्नी की हत्या; खुद भी जहर खाकर दी जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गढ़चिरोली: जिले के धानोरा तालुका के रूपिनगट्टा गांव में एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। यहां पारिवारिक तनाव से जूझ रहे एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की और फिर खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, किसान राकेश सुकना कुजूर (37) और उसकी पत्नी कलिष्टा राकेश कुजूर (32) 6 जनवरी को धान के खेत में काम करने के लिए गए थे। खेत में मृतक के पिता और उसकी बेटी भी मौजूद थे। दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी यह कहकर वहां से निकले कि वे गांव लौट रहे हैं। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

    खोजबीन के बाद दोनों का शव बरामद

    देर रात तक कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद अगले दिन 7 जनवरी की सुबह फिर से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान बुधवार की दोपहर को गागीरमेटा पहाड़ी क्षेत्र में कलिष्टा का शव पड़ा मिला। शव की स्थिति से स्पष्ट था कि उसके बाल पकड़कर पत्थर से सिर पटकते हुए उसकी हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। प्राथमिक जांच में संदेह सीधे उसके पति राकेश पर गया, जो उस समय लापता था। महिला का शव मिलने के बाद पति की तलाश भी तेज कर दी गई। इसी बीच 8 जनवरी की सुबह राकेश सुकना कुजूर का शव उसके ही खेत की मेड़ पर मिला। शव के पास जहर की शीशी भी पाई गई। 

    चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का हाथ

    ग्राम पंचायत झाड़ापापड़ा के सरपंच खंडेराम उसेंडी ने घटना की जानकारी पुलिस सहायता केंद्र पेंढरी को दी। सूचना मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी पेंढरी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा किया और इस बात की पुष्टि की कि राकेश ने जहर खाकर आत्महत्या की है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के एंगल से की जा रही है। दंपति के चार बच्चे भी हैं, जिनका भविष्य अब अधर में है। बच्चों की परवरिश, शिक्षा और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी उनके वृद्ध दादा पर आ गई है। वहीं इस पूरी घटना से इलाके में शोक व्याप्त है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.