Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीरनिगाह माथा टेकने आए पंजाब के श्रद्धालुओं  में 5 साल की बच्ची समेत 7 घायल, ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई
    • सड़क हादसे में माता-पिता को खोने वाले 5 बच्चों को कोर्ट ने दिलाया 44 लाख से ज्यादा मुआवजा
    • भाई को राखी बांधने की इच्छा रह गई अधूरी, ससुराल में फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • महंगे फोन ने बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड…
    • दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद…
    • मराठी फिल्म ‘बायंगी : पाळायची नाही टाळायची!’ का हुआ अनाउंसमेंट
    • पैर की अंगुली में चोट, साई सुदर्शन सीरीज से बाहर
    • सूर्यग्रहण 12 अगस्त को, इन तीन राशियों पर पड़ेगा असर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बदमाशों ने घर में घुसकर की चोरी , पति- पत्नी को बंधक बनाया, घायल होने पर मरहम-पट्टी करके दवाई भी दी
    क्राइम

    बदमाशों ने घर में घुसकर की चोरी , पति- पत्नी को बंधक बनाया, घायल होने पर मरहम-पट्टी करके दवाई भी दी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भीलवाड़ा के लाडपुरा क्षेत्र के अमरतिया गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक किसान के मकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मकान मालिक पर लकड़ी से हमला कर घायल कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के दौरान बदमाशों ने घायल को दर्द की गोली दी, पानी पिलाया और उसके सिर पर पट्टी भी बांधी।

    जानकारी के अनुसार सोपुरा मार्ग स्थित खेत पर बने शांतिलाल शर्मा के मकान में देर रात बदमाश घुस आए। आहट होने पर शर्मा के जागने पर बदमाशों ने लकड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया तथा उनका मोबाइल फोन छीन लिया। बाद में मोबाइल को कुछ दूरी पर खेत में फेंककर फरार हो गए।

    घायल को दवा देकर पिलाया पानी, मरहम-पट्टी भी की

    बदमाशों ने शर्मा की पत्नी के कानों के टॉप्स, पायजेब और गले में पहनी रामनामी उतरवा ली। वहीं शर्मा की जेब से 200 रुपए भी निकाल लिए। परिवार के अनुसार दो बदमाश दंपती को पकड़कर बैठाए रहे, जबकि अन्य बदमाशों ने घर के दोनों कमरों की तलाशी ली। इस दौरान घायल शर्मा को बदमाशों ने पानी पिलाया, दर्द की दवा दी और सिर पर खून देख मरहम-पट्टी भी की। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार दहशत में है।

    सूचना मिलने पर मांडलगढ़ थाना से एएसआई रामलाल एवं लाडपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध लोगों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। गत दिनों 19 जून को भी श्यामगढ़ में भी मारपीठ कर रामनामी ले गए थे। ग्रामीणों ने घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

    अड़सीपुरा में दो घरों से चार लाख के जेवर, नकदी चोरी

    वहीं भीलवाड़ा के गेंदलिया क्षेत्र के निकटवर्ती अड़सीपुरा गांव में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दो मकानों से चांदी, सोना और नकदी सहित चार लाख रुपए का सामान चुरा लिया। सूचना पर बडलियास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। अड़सीपुरा निवासी दुर्गेश सेन ने बताया कि परिवार बरामदे में सो रहा था। चोर बाथरूम की दीवार तोड़कर घर में घुसे। इसके बाद एक बक्से का ताला तोड़कर उसे उठा ले गए।

    पास के विद्यालय के बरामदे में बक्से को खोलकर उसमें रखे पैंतालीस हजार नकद, दो तोले सोने की रामनामी, मांदलिया, नथ और आधा किलो चांदी की दो जोड़ी पायल चुरा लीं। इसी रात चोरों ने गांव में दशरथ सिंह के मकान में भी सेंध लगाई और तीन हजार नकद सहित जेवरात चुरा लिए। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और घटना से आक्रोशित हैं। बडलियास थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या

    August 7, 2026

    बीच-बचाव करने पहुंची नाबालिग, पिता ने गुस्से  में खूंटे से पीट-पीटकर मार डाला

    August 7, 2026

    धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.