Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, सीवान में एएसआई की बेरहमी से हत्या
    क्राइम

    बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, सीवान में एएसआई की बेरहमी से हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखे हैं। सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक एएसआई (सहायक उपनिरीक्षक) अनिरुद्ध कुमार का शव खेत से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनकी गला काटकर हत्या की गई है। यह घटना दरौंदा–महाराजगंज मुख्य मार्ग पर स्थित सिरसा नवका टोला की है।

    सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में खून से सना शव देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दरौंदा थाना पुलिस ने शव की पहचान एएसआई अनिरुद्ध कुमार के रूप में की वे इसी थाने में तैनात थे। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या यह प्रतीत होता है कि किसी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। शव को रात में यहां फेंका गया। मृतक उस समय सिविल ड्रेस में थे और संभवतः किसी निजी कार्य से जा रहे थे।

    घटना की सूचना मिलते ही सीवान एसपी मनोज कुमार तिवारी और एसडीपीओ दरौंदा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य एकत्र करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और मृतक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

    मृतक की हत्या के पीछे अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद की चर्चा तेज है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। अनिरुद्ध कुमार सीवान के रहने वाले नहीं थे, बल्कि उनकी पोस्टिंग दरौंदा थाने में थी।

    घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इसे पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में कई टीमों का गठन किया गया है। एसपी सीवान मनोज कुमार तिवारी ने कहा हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.