Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई मां, छूट गए प्राण, धनतेरस पर यूपी के परिवार की कहानी रुला देगी
    राष्ट्रीय

    बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई मां, छूट गए प्राण, धनतेरस पर यूपी के परिवार की कहानी रुला देगी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    देवर ने भाभी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिवाली, रोशनी का पर्व, लेकिन कौशांबी के एक परिवार पर इस रोशनी के पर्व से ठीक पहले दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि दिन के उजाले में भी गहरा अंधेरा छा गया. यह हृदय विदारक कहानी है देवीगंज कस्बा के रहने वाले नंदकिशोर अग्रहरि की, जिनके घर के द्वार पर इस धनतेरस को दीयों की जगमगाहट नहीं, बल्कि दो लाशों के आने का इंतज़ार हो रहा था बेटे और पत्नी की.

    बेटे की मौत का सदमा और मां ने तोड़ा दम

    नंदकिशोर अग्रहरि के दो बेटे हैं—हरिश्चंद्र और गुड्डू अग्रहरि. बड़े बेटे हरिश्चंद्र को करीब 10 दिन पहले ब्रेन अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें प्रयागराज के फिनिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. धनतेरस के दिन, जिस दिन से पांच दिवसीय दीपोत्सव का आरंभ होता है, हरिश्चंद्र ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली.

    यह खबर जैसे ही देवीगंज में नंदकिशोर के घर पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया. हरिश्चंद्र की मां, बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं. वह दहाड़े मारकर रोने लगीं और चीख़ मारकर ज़मीन पर गिर गईं. परिवार ने उन्हें होश में लाने की पूरी कोशिश की, पानी डाला, लेकिन सब व्यर्थ रहा. डॉक्टर ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    दो लाशों का इंतज़ार: दीपोत्सव के द्वार पर मातम

    दिवाली से ठीक एक दिन पहले, जहां हर घर में साफ-सफाई, खरीदारी और पकवानों की तैयारी चल रही है, वहीं नंदकिशोर अग्रहरि अपने करीबियों और परिवार के साथ घर के द्वार पर बैठे हैं. अब उन्हें एक नहीं, बल्कि दो-दो शवों के आने का इंतज़ार है, ताकि वह अपने बेटे और अपनी जीवनसंगिनी का एक साथ अंतिम संस्कार कर सकें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट के लिए रूस ने दिया बड़ा ऑफर, भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे चीन-पाक

    July 14, 2026

    “वो मर जाएंगे तभी आपको तसल्ली मिलेगी?”, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा

    July 14, 2026

    लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.