Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘आतंकवाद पूरी मानवता के लिए चुनौती’, PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, ऑस्ट्रेलिया PM ने भी चिढ़ा दिया
    • पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • Oppo ने लांच की रेनो 16 सीरीज
    • यौन शोषण मामले में ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने लेखिका को 50 लाख डॉलर देने का दिया आदेश
    • आईसीसी बोर्ड चुनाव में डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा चुनाव हारे
    • दलबदल ; जनादेश से विश्वासघात
    • डुमरतराई थोक बाजार फेस -2 का नामकरण लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर : परिसर में स्थापित होगी 15 फिट ऊंची प्रतिमा
    • सुप्रीम कोर्ट के निर्देश प्रशंसनीय, अमल में लाना महत्वपूर्ण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»लूट की नीयत से घर में घुसा भतीजा,महिला ने विरोध किया तो चाकू से पेट और सीने पर कई वार कर ली जान…
    क्राइम

    लूट की नीयत से घर में घुसा भतीजा,महिला ने विरोध किया तो चाकू से पेट और सीने पर कई वार कर ली जान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायबरेली : रायबरेली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां दिनदहाड़े एक टीचर की पत्नी की उसी के भतीजे ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी दो साथियों के साथ लूट की नीयत से घर में घुसा था। अलमारी तोड़कर गहने और नकदी निकाल रहा था। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से पेट और सीने पर कई वार कर उसकी जान ले ली।

    शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मुख्य आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी छत से कूदकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    पिता-पुत्री दोनों गए थे स्कूल

    बस्तीपुर मोहल्ले में रहने वाले अभिनव तिवारी (45) प्राथमिक विद्यालय बिछवालिया में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी स्वप्निल तिवारी (40) गृहिणी थीं। दंपती की 16 वर्षीय बेटी अनुषा कक्षा 9 की छात्रा है। शुक्रवार सुबह अभिनव और उनकी बेटी स्कूल चले गए थे। घर पर स्वप्निल अकेली थीं।

    दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर की घंटी बजी। स्वप्निल ने सोचा कि पति जल्दी लौट आए हैं, लेकिन दरवाजा खोलते ही सामने भतीजा वैभव तिवारी (26) खड़ा मिला। वह बाइक से अपने दो दोस्तों के साथ आया था। रिश्तेदार होने के नाते स्वप्निल ने तीनों को अंदर बैठाया और पानी लाने चली गईं।

    कमरे में घुसकर तोड़ने लगे ताला

    इसी दौरान तीनों आरोपी कमरे में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर गहने व नकदी निकालने लगे। जब स्वप्निल कमरे में पहुंचीं और यह देख शोर मचाया तो वैभव ने उन्हें पकड़ लिया। महिला के विरोध करने पर वैभव ने चाकू से पेट और सीने पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    पड़ोसी हरीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर घबराया हुआ वैभव बाहर निकला। शक होने पर लोगों ने उससे गेट खुलवाया और अंदर जाकर देखा तो बेड पर खून से लथपथ स्वप्निल की लाश पड़ी थी। इसके बाद लोगों ने वैभव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके दो साथी छत से कूदकर भाग निकले।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बेटी घर पहुंची, जहां उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    सीओ सिटी अरुण नौहार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला लूट के इरादे से की गई हत्या का है। आरोपी मृतका के परिवार का करीबी रिश्तेदार है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

    July 8, 2026

    हत्या के आरोप में मां-भाई गिरफ्तार, प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी

    July 7, 2026

    दरिंदगी के बाद 12 साल की बच्ची को तालाब में जिंदा फेका, दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.