Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सामने खड़ा इंसान दिखता है, रंग और हलचल भी नजर आती है, लेकिन पहचान नहीं पाते, हो सकता है ये गंभीर बीमारी
    खानपान-सेहत

    सामने खड़ा इंसान दिखता है, रंग और हलचल भी नजर आती है, लेकिन पहचान नहीं पाते, हो सकता है ये गंभीर बीमारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी कम होना आम बात मानी जाती है, लेकिन कई बुजुर्गों में नजर कमजोर होने की शुरुआत अंधेरा छाने से नहीं, बल्कि कन्फ्यूजन से होती है। सामने खड़ा इंसान दिखता है, रंग और हलचल भी नजर आती है, लेकिन पहचान नहीं पाते कि वह कौन है। किताब सामने होती है, पर शब्द टूटे-फूटे या टेढ़े-मेढ़े दिखते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक यह समस्या अक्सर Age-related Macular Degeneration (AMD) यानी उम्र से जुड़ी मैक्युला की बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है।

    आंखों के विशेषज्ञ Dr Chilukuri Sharat Babu बताते हैं कि यह बीमारी 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में स्थायी अंधेपन का बड़ा कारण बन रही है। खास बात यह है कि इसमें साइड की नजर ठीक रहती है, लेकिन बीच का हिस्सा धीरे-धीरे धुंधला होने लगता है। इसी वजह से कई लोग समझ ही नहीं पाते कि आंखों में समस्या शुरू हो चुकी है।

    क्यों होता है ऐसा?

    हमारी आंख के रेटिना के बीच में एक छोटा हिस्सा होता है, जिसे मैक्युला कहते हैं। यही हिस्सा हमें चेहरे पहचानने, पढ़ने, गाड़ी चलाने और छोटी-छोटी चीजें साफ देखने में मदद करता है। जब मैक्युला खराब होने लगता है, तो बीच की नजर धुंधली या टेढ़ी दिखाई देने लगती है। कभी-कभी बीच में काला धब्बा भी नजर आ सकता है। लेकिन साइड की नजर ठीक रहती है, इसलिए लोगों को लगता है कि सब सामान्य है।

    चेहरे पहचानने और पढ़ने में परेशानी

    इस बीमारी में चेहरे के बारीक फीचर साफ नहीं दिखते। कई बार मरीज अपने जानने वालों को पहचान नहीं पाते, जब तक वे बोल न दें। पढ़ने में भी दिक्कत होती है, अक्षर गायब लगते हैं, लाइनें टेढ़ी दिखती हैं या शब्द टूटे हुए नजर आते हैं। कई लोग बार-बार चश्मा बदलते रहते हैं, जबकि असली समस्या आंख के अंदर होती है।

    शुरुआत में क्यों नहीं पकड़ में आती?

    AMD दर्द नहीं देती और धीरे-धीरे बढ़ती है। क्योंकि साइड की नजर ठीक रहती है, लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ उम्र या थकान का असर है। इसी वजह से इलाज में देरी हो जाती है।

    रोजमर्रा की जिंदगी पर असर

    बीमारी बढ़ने पर पढ़ना, बिल देखना, साइन करना या गाड़ी चलाना मुश्किल हो सकता है। लोगों से मिलना-जुलना भी कम हो जाता है क्योंकि चेहरे पहचानना कठिन हो जाता है। इससे आत्मविश्वास और स्वतंत्रता दोनों प्रभावित होते हैं।

    बचाव और जांच क्यों जरूरी?

    50 साल के बाद आंखों की नियमित जांच बेहद जरूरी है। खास टेस्ट से बीमारी जल्दी पकड़ी जा सकती है। समय रहते इलाज और इंजेक्शन से बीमारी की रफ्तार धीमी की जा सकती है। इसके अलावा धूम्रपान से बचना, ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल रखना, पौष्टिक खाना और नियमित जांच कराना बहुत जरूरी है। अगर आपको दिखता सब है, लेकिन पहचानने में दिक्कत हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय पर जांच आपकी नजर बचा सकती है।

    Disclaimer: इस खबर में दी गई स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.