Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल
    • ‘आंगन मिलन’ समारोह में पहुंचे मंत्री श्री टंक राम वर्मा और श्री गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट
    • हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
    • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी,रजिस्ट्री के साथ नामांतरण ने बचाया समय, किसान चंद्रशेखर को नहीं लगाने पड़े अलग से कार्यालय के चक्कर
    • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी,अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री पर प्रेमलता को मिली आर्थिक राहत, ऑनलाइन सुविधाओं से समय भी बचा
    • आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • सिंगापुर में लाखों की सैलरी छोड़ हिमालय के गांव में शिफ्ट हुआ कपल, बोला- मां ने सोच बदल दी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, October 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»राजधानी रायपुर से ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय के अपहरण के मामले का पुलिस ने करीब 12 घंटे में कर दिया खुलासा…
    BREKING NEWS

    राजधानी रायपुर से ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय के अपहरण के मामले का पुलिस ने करीब 12 घंटे में कर दिया खुलासा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर– राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय के अपहरण के मामले का पुलिस ने करीब 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने CCTV फुटेज, तकनीकी सर्विलांस, वाहन की ट्रैकिंग और टोल प्लाजा की जानकारी के आधार पर अपहरण में इस्तेमाल काले रंग की स्कॉर्पियो को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा तक ट्रेस किया। यूपी पुलिस के सहयोग से वाहन को रोककर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। बाद की जानकारी के मुताबिक प्रतीक राय को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

    दोपहर में डीएम टावर के पास से ले गए
    पुलिस के मुताबिक, घटना 2 अक्टूबर की दोपहर करीब 2:28 बजे की है। रांवाभाठा स्थित डीएम टावर निवासी प्रतीक राय दोपहर के समय अपने फ्लैट पहुंचे थे। इसी दौरान काले रंग की यूपी पासिंग स्कॉर्पियो वहां पहुंची।

    CCTV फुटेज की जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों ने प्रतीक राय को कथित तौर पर जबरन अपने साथ वाहन में बैठाया और वहां से रवाना हो गए। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया।

    पत्नी ने रात में पुलिस को दी सूचना
    प्रतीक राय के घर वापस नहीं लौटने पर उनकी पत्नी अनिता राय ने 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे खमतराई पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए।

    फुटेज में स्कॉर्पियो और उसमें सवार लोगों की गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने वाहन की पहचान और उसकी लोकेशन ट्रेस करने पर फोकस किया।

    CCTV से मिली गाड़ी की लोकेशन, तकनीकी सर्विलांस से यूपी तक पहुंची पुलिस
    पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वाहन की लगातार तकनीकी निगरानी शुरू की। वाहन के उत्तर प्रदेश की ओर जाने की जानकारी मिलने के बाद खमतराई पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया।

    मिर्जापुर के अहरौरा थाना पुलिस को वाहन की संभावित लोकेशन, रूट और टोल संबंधी जानकारी साझा की गई। इसके अलावा संभावित मार्गों पर पड़ने वाले अन्य पुलिस क्षेत्रों को भी अलर्ट किया गया और चेकिंग शुरू कराई गई।

    अहरौरा में स्कॉर्पियो रोकी, तीन आरोपी पकड़े गए
    लगातार ट्रैकिंग और अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय के बाद यूपी के मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र में संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक लिया गया। वाहन में मौजूद तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान:
    अभय सिंह, 28 वर्ष, निवासी हनुमंत नगर चौराहा, थाना हैदरगढ़, जिला बाराबंकी
    बृहस्पत देव सिंह, 27 वर्ष, निवासी दरियावगंज, थाना सीहोर, उत्तर प्रदेश
    आदर्श सिंह, 24 वर्ष, निवासी अलावलपुर, पोस्ट अटीहार, जिला प्रतापपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

    पैसों और वाहन के लेनदेन का विवाद सामने आया
    प्रारंभिक जांच में पुलिस को अपहरण के पीछे वाहन और पैसों के लेनदेन से जुड़े विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम और अपहरण की वजह को लेकर आरोपियों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

    12 घंटे में पुलिस ने जोड़ दी पूरी कड़ी
    पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9 बजे सूचना मिलने के बाद टीम ने कुछ ही घंटों में CCTV फुटेज, तकनीकी सर्विलांस, वाहन की लोकेशन और टोल संबंधी जानकारी को आपस में जोड़ा। इसके बाद यूपी पुलिस के साथ समन्वय कर संभावित रास्तों पर कार्रवाई की गई।

    अहरौरा में वाहन रोके जाने के बाद प्रतीक राय को सकुशल बरामद कर लिया गया और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रायपुर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

    खमतराई पुलिस टीम की अहम भूमिका
    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल और खमतराई थाना टीम की भूमिका रही। पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही CCTV फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी सर्विलांस, वाहन ट्रैकिंग, टोल संबंधी जानकारी का संकलन और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय करते हुए कार्रवाई आगे बढ़ाई।

    फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में अपहरण की पूरी योजना, घटना में शामिल अन्य लोगों और विवाद की वास्तविक वजह से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

    October 4, 2026

    ‘आंगन मिलन’ समारोह में पहुंचे मंत्री श्री टंक राम वर्मा और श्री गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट

    October 4, 2026

    हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    October 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.