Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»Blog»सामने आई पहलाज निहलानी के निधन की वजह, इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे फिल्ममेकर
    Blog

    सामने आई पहलाज निहलानी के निधन की वजह, इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे फिल्ममेकर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने-माने अनुभवी फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का आज यानी गुरुवार को निधन हो गया.

    76 साल की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. निहलानी के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. इस बीच उनके निधन की असल वजह भी सामने आ गई है.

    जानकारी के मुताबिक, पहलाज निहलानी पिछले कुछ समय से लीवर संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई के विले पार्ले स्थित प्रसिद्ध नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई थी, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण गुरुवार को उन्होंने अंतिम आखिरी सांस ली.

    गोविंदा के करियर को संवारने में निभाई मुख्य भूमिका

    पहलाज निहलानी दशकों तक बॉलीवुड का एक बेहद जाना-पहचाना चेहरा रहे. एक निर्माता के रूप में उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं. इनमें ‘आंखें’, ‘शोला और शबनम’, ‘इल्ज़ाम’, ‘अंदाज़’, ‘तलाश’, ‘रंगीला राजा’ और ‘जूली 2’ जैसी लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं. उन्हें विशेष रूप से सुपरस्टार गोविंदा के साथ उनके लंबे जुड़ाव के लिए याद किया जाता है. गोविंदा के शुरुआती करियर को संवारने और उन्हें बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर इंडस्ट्री में स्थापित करने में पहलाज निहलानी ने सबसे अहम भूमिका निभाई थी.

    फिल्म निर्माण के अलावा पहलाज निहलानी साल 2015 से 2017 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष रहे. उनके इस कार्यकाल ने देश भर का ध्यान अपनी ओर खींचा था. उनके समय में फिल्मों के सर्टिफिकेशन और कट्स को लेकर लिए गए कई फैसलों ने तूल पकड़ा था, जिसके बाद भारतीय सिनेमा में सेंसरशिप, रचनात्मक स्वतंत्रता और सेंसर बोर्ड की भूमिका को लेकर फिल्म निर्देशकों और उनके बीच लंबी बहस छिड़ गई थी. इसके बावजूद उन्होंने हमेशा अपने नियमों को सख्ती से लागू रखा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा

    July 26, 2026

    CJP प्रोटेस्ट के बीच निर्मला सीतारमण का बयान, कहा- “दोषियों को पहले ही कर लिया है गिरफ्तार, अब जल्द सजा दिलाई जाएगी”

    July 23, 2026

    विपक्ष के हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.