Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»चांदी की तेजी ने ऐसा चमकाया कंपनी का शेयर; निवेशकों की हो गई मौज
    व्यापार

    चांदी की तेजी ने ऐसा चमकाया कंपनी का शेयर; निवेशकों की हो गई मौज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 27 जनवरी को इस कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त उछाल का सीधा फायदा हिंदुस्तान जिंक के शेयरों को मिला है. कंपनी शेयर करीब 5 प्रतिशत चढ़कर 731.10 रुपये के नए 52 सप्ताह के हाई लेवल पर पहुंच गए हैं. 

    हिंदुस्तान जिंक देश में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली रिफाइंड सिल्वर की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की रिकॉर्ड तेजी ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है. जिससे कंपनी शेयरों की खरीदारी तेज हो गई. हालांकि, बिकवाली के कारण हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली है. फिर भी कंपनी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. 

    चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी

    घरेलू फ्यूचर मार्केट में चांदी की कीमतों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च, 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर वायदा  3,39,824 रुपये (प्रति किलो) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सिल्वर 3,34,699 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

    एमसीएक्स पर 5 मार्च का एक्सपायरी वाला सिल्वर करीब 11:55 बजे 3,55,550 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 21,000 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 3,59,800 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था.

    शेयर बाजार में कंपनी का हाल?

    बीएसई पर मंगलवार, 27 जनवरी की सुबह करीब 11:55 बजे हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी. कंपनी शेयर 2.60 प्रतिशत या 18.15 रुपये की तेजी के साथ 717 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.

    कंपनी शेयरों ने दिन की शुरुआत 725.20 रुपये पर की थी. दिन का इंट्रा डे हाई 731.10 रुपये था. कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो इस दौरान शेयरों ने 731.10 का आंकड़ा छूआ था. शेयर आज के कारोबारी दिन ही इस आंकड़े पर पहुंचे हैं. वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 378.65 रुपये है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम व फेसबुक पर बच्चों के लिए सुरक्षा उपाय कितने कारगर होंगे?

    August 29, 2026

    एक साल में प्याज 70%, चीनी 38% और सूरजमुखी तेल 19% तक हुआ महंगा, जानिए 2025 और 2026 की कीमतों में कितना अंतर

    August 29, 2026

    1 शेयर पर ₹94 का रिकॉर्ड तोड़ डिविडेंड, खबर आते ही शेयर में 10% अपर सर्किट

    August 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.