Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»शीतल मौलिक निभाएंगी खलनायिका की भूमिका
    मनोरंजन

    शीतल मौलिक निभाएंगी खलनायिका की भूमिका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। जानी-मानी टेलीविजन अभिनेत्री शीतल मौलिक ने प्रेम कहानी पर आधारित शो ‘मेरी भव्य लाइफ’ को अलविदा कह दिया है और अब वह ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ शो की टीम में शामिल हो चुकी हैं। ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ शो में अभिनेत्री नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी। ‘मेरी भव्य लाइफ’ में पृषा धतवालिया और करण वोहरा मुख्य भूमिकाओं में थे। शीतल ने इस शो में प्रिया का किरदार निभाया था, जिसे वह अपने करियर का एक महत्वपूर्ण अनुभव मानती हैं। हालांकि, शो और अपने किरदार को लेकर उनका मानना है कि यह उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

    शीतल ने बताया, प्रिया का किरदार निभाना मेरे लिए एक खास अनुभव था, लेकिन मुझे किरदार में वह गहराई नहीं मिली, जिसकी मैं अपेक्षा कर रही थी। फिर भी इस शो के दौरान मुझे कुछ शानदार लोगों से मिलने और उनके साथ गहरे रिश्ते बनाने का मौका मिला, जो मेरे लिए परिवार की तरह बन गए। ये रिश्ते मेरे लिए इस अनुभव का सबसे मूल्यवान हिस्सा हैं।

    अब शीतल ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ में अंबिका की भूमिका में नजर आएंगी। शीतल ने बताया, अंबिका का किरदार बहुत दिलचस्प है। वह बाहर से मीठी दिखती है, लेकिन अंदर से थोड़ी चालाक भी है। यह एक मुश्किल भरा, लेकिन मजेदार किरदार है, जो परिवार में अपनी चतुराई से सभी का ध्यान खींचता है और बड़ों का सम्मान हासिल करता है। मैं इस किरदार की गहराई को दिखाने के लिए उत्साहित हूं।

    शीतल इस शो में अभिनेत्री खालिदा जान की जगह अंबिका का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने कहा, किसी का स्थान लेना मेरे लिए पहला अनुभव है। मैं क्रू, कास्ट, डायरेक्टर और क्रिएटिव्स की धैर्य और सहायता की सराहना करती हूं। अंबिका का किरदार निभाना और उसकी बारीकियों को समझना मेरे लिए खास अनुभव रहा। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि अंबिका की कहानी आगे कैसे बढ़ती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…

    July 22, 2026

    सुपरस्टार प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार, ‘स्टार्स इंडिया लव्स’ रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

    July 21, 2026

    शहनाज गिल संग अफेयर की चर्चाओं के बीच राघव जुयाल का बयान ‘जान चली जाए फिर भी उसकी रक्षा करूंगा’…

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.