Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
    • चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन
    • उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • विकसित भारत जी राम जी: पक्की नाली निर्माण से जुंगेरा के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत
    • पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात
    • कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»फ्रांस में दहल उठा आसमान,भारत ने दिखाई फौलादी ताकत, जानें राफेल के साथ कैसे हुआ मुकाबला
    राष्ट्रीय

    फ्रांस में दहल उठा आसमान,भारत ने दिखाई फौलादी ताकत, जानें राफेल के साथ कैसे हुआ मुकाबला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने फ्रांस के आसमान पर अपनी फौलादी ताकत की अनुभूति करवाई। इन दिनों मोंट-डी-मार्सन एयरबेस पर आसमान में गर्जना हो रही है। भारतीय वायुसेना और फ्रांसीसी वायु व अंतरिक्ष सेना का संयुक्त अभ्यास गरुड़ 2025 के दौरान यह नजारा देखने को मिला। यह अभ्यास का आठवां संस्करण है और अब तक का सबसे बड़ा और हाई-इंटेंसिटी संस्करण माना जा रहा है। ध्यान रहे कि भारतीय वायुसेना ने अपना सबसे ताकतवर फाइटर जेट सुखोई-30 MKI फ्रांस भेजा है। इनके सामने है फ्रांस का घातक राफेल और हमारा मिराज-2000। दोनों देशों के पायलट एक-दूसरे के साथ उड़ान भर रहे हैं और हवा में अपनी फौलादी युद्धक ताकत दिखा रहे हैं।

    विमान में हवा में ही ईंधन भरा

    अभ्यास के दौरान हवा से हवा में मार करने वाले मिशन, एयर डिफेंस ऑपरेशन, बड़े पैमाने पर हमले के अभ्यास और लंबी दूरी तक हमला करने की रणनीति पर काम हो रहा है। सबसे खास बात – भारतीय IL-78 एयर-टू-एयर रीफ्यूलर ने Su-30MKI को हवा में ही ईंधन भरा, ताकि लड़ाकू विमान ज्यादा देर तक आसमान में डटे रह सकें।

    Su-30MKI और राफेल कंधे से कंधा मिला कर उड़े

    इस रिहर्सल के दौरान सी-17 ग्लोबमास्टर III ने पूरे दल को भारत से फ्रांस तक पहुंचाया और वापसी में भी यही विमान साथ रहेगा। भारतीय वायुसेना ने एक्स पर जो वीडियो और फोटो शेयर किए हैं, उनमें Su-30MKI और राफेल कंधे से कंधा मिला कर उड़ते हुए दिख रहे हैं – यह नजारा किसी भी रक्षा प्रेमी के लिए रोमांचक है।

    गरुड़ पार्टनरशिप को और गहरा कर रहा

    गौरतलब है कि भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी 1998 से चली आ रही है और रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और अब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग इसके मजबूत स्तंभ हैं। गरुड़ अभ्यास इसी पार्टनरशिप को और गहरा कर रहा है।

    फ्रांसीसी पायलट Su-30MKI और भारतीय पायलटों से प्रभावित हुए

    भारतीय वायुसेना के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभ्यास से न सिर्फ पायलटों का कौशल बढ़ता है, बल्कि आपात स्थिति में दोनों देश एक-दूसरे पर पूरा भरोसा कर सकते हैं। फ्रांसीसी पायलट भी Su-30MKI की ताकत और भारतीय पायलटों की सटीकता से बहुत प्रभावित हुए हैं।

    भारत ने राफेल के माध्यम से अपनी असली ताकत दिखाई

    बहरहाल, रक्षा विशेषज्ञों और आम लोगों में जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं – “दोनों देशों के जेट एक साथ उड़ते हुए देख कर गर्व हो रहा है”, “राफेल हमारा है, Su-30 हमारा है – दोनों मिल कर दुश्मन को पसीना छुड़ा देंगे!” इस अभ्यास से सबसे बड़ा फायदा यह है कि भारत ने राफेल के माध्यम से अपनी असली ताकत का पता चल रहा है, क्योंकि हमारे पास भी अब 36 राफेल हैं और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने इसके बारे में दुष्प्रचार किया था, जो गलत साबित हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को बढ़ावा

    July 12, 2026

    होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 10 की बची जान, 1 लापता

    July 12, 2026

    ‘न्यूजीलैंड में 25 साल पहले गिफ्ट में मिला मफलर आज भी मेरे पास’ : पीएम मोदी

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.