Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बेटों ने ही रची पिता की ‘जहरीली’ मौत! 3 करोड़ के लिए सांप से कटवाया, पुलिस भी रह गई दंग
    क्राइम

    बेटों ने ही रची पिता की ‘जहरीली’ मौत! 3 करोड़ के लिए सांप से कटवाया, पुलिस भी रह गई दंग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है, जहां सांप के काटने से हुई एक सरकारी कर्मचारी की मौत को पुलिस ने हत्या करार दिया है. जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के अपने ही बेटों ने करीब 3 करोड़ रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया.

    आरोपियों ने इंश्यूरेंस के पैसे के लिए पिता को जिस तरह से मारा वो बेहद खौफनाक था. पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पिता को मारने की प्लानिंग पहले भी कई बार बनाई गई थी, एक बार तो पिता को कोबरा सांप से भी कटवाया था लेकिन उस बार पिता किसी तरह से बच गए थे. 

    ये मामला तमिलनाडु के तिरुवल्लूर का बताया जा रहा है. पुलिस की जांच में पता चला है कि कुछ महीने पहले 56 वर्षीय ई पी गणेशन की मौत की खबर सामने आई थी. उस दौरान गणेशन के बेटों ने बताया था कि उनके पिता की मौत आकस्मिक हुई है. लेकिन बीमा कंपनी को गणेशन के बेटे के इस दावे और मौत की परिस्थितियों पर शक हुआ. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. हालांकि, पुलिस ने गणेशन की मौत को आकस्मिक मानते हुए मामला दर्ज किया था. लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. 

    पुलिस की जांच में पता चला कि बेटों ने अपने पिता का तीन करोड़ रुपये का बीमा करवाया हुआ था. बीमा रकम को पाने के लिए ही आरोपी बेटे ने अपने पिता की मौत की साजिश रची थी. पुलिस की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ी वैसे ही ये साफ हो गया कि गणेशन की मौत आकस्मिक नहीं थी बल्कि एक योजना बनाकर की गई हत्या थी. वो पहले भी ऐसी कई कोशिशें कर चुके थे.

    तिरुवल्लूर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी बेटों ने अपने पिता का लगभग तीन करोड़ रुपये का बीमा कराया था. इसी बीमा की रकम को पाने की लालच में गणेशन के बेटों ने उसे मारने की योजना बनाई थी. गणेशन को पहले सांप से कटवाया गया था फिर जब उसकी मौत हो गई तो उसके बेटों ने ऐसा दिखाने की कोशिश की कि उसकी मौत आकस्मिक हुई है. मौत से लगभग एक सप्ताह पहले भी एक प्रयास किया गया था, जब एक कोबरा का इंतजाम करके पीड़ित के पैर में कटवाया गया था. हालांकि, यह योजना विफल रही क्योंकि सांप का काटना जानलेवा साबित नहीं हुआ.

    जांच में पता चला है कि आरोपियों ने जिस दिन इस घटना को अंजाम दिया उस दिन सुबह-सुबह घर में एक विषैला करैत सांप को लाया गया था और जानबूझकर पीड़ित की गर्दन पर उससे कटवाया गया था. सांप के काटने के बाद सबूत मिटाने और घटना को आकस्मिक घटना साबित करने के लिए सांप को घर के अंदर ही मार दिया गया. आरोपियों ने पीड़ित को अस्पताल ले जाने में भी जानबूझकर देरी की थी. पुलिस ने इस मामले में गणेशन के दो बेटों और सांप का इंतजाम करने और घटना को अंजाम देने में मदद करने वाले चार सहयोगियों सहित छह लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Kathua में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

    May 17, 2026

    कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या

    May 17, 2026

    ठाणे: देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने पर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, 3 गिरफ्तार

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.