Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»फौलादी सांड  ने लोहे के ट्रैक्टर को तिनके की तरह हवा में उछाला, जान बचाकर सरपट दौड़ा ड्राइवर
    अजब गजब

    फौलादी सांड  ने लोहे के ट्रैक्टर को तिनके की तरह हवा में उछाला, जान बचाकर सरपट दौड़ा ड्राइवर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Angry Bull Attack Tractor Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे ‘सुपरपावर’ सांड का वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं के भी पसीने छूट जाएं. बीच सड़क पर खड़े इस सांड ने सामने से आ रहे एक लोहे के ट्रैक्टर को तिनके की तरह हवा में उछाल दिया. मंजर इतना खौफनाक था कि ड्राइवर अपनी जान बचाने के लिए ट्रैक्टर चालू छोड़कर ही नौ दो ग्यारह हो गया. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो ने गदर मचा रखा है और लोग इसे ‘रियल लाइफ बाहुबली’ बता रहे हैं.

    इंटरनेट पर वायरल हो रही इस क्लिप ने लोगों की रूह कंपा दी है. वीडियो में एक विशालकाय सांड बीच सड़क पर ‘यमराज’ की तरह पैर जमाए खड़ा है, तभी वहां से एक ट्रैक्टर गुजरने की जहमत उठाता है, जो सांड को बिल्कुल रास नहीं आता, फिर क्या था सांड का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने आव देखा न ताव और अपने फौलादी सींगों से ट्रैक्टर के अगले हिस्से पर जोरदार प्रहार कर दिया.

    सांड की ताकत देख उड़े सबके होश (Incredible Strength of Angry Bull in Viral Clip)

    हैरानी की बात यह है कि जिस ट्रैक्टर को हम और आप काफी भारी समझते हैं, उसे इस सांड ने किसी प्लास्टिक के खिलौने की तरह हवा में लहरा दिया. सांड के इस हमले से ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया. ड्राइवर ने जैसे ही मौत को इतने करीब देखा, उसने बिना वक्त गंवाए ट्रैक्टर से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़ा हुआ, लेकिन सांड का गुस्सा शांत नहीं हुआ, वह लगातार बेजान ट्रैक्टर पर अपना कहर बरपाता रहा.

    सोशल मीडिया पर ‘देसी हल्क’ के चर्चे (Netizens React to Viral Bull Attack Video)

    इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aura.decoded नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कमेंट सेक्शन में तो जैसे मजमा लगा हुआ है. कोई इसे ‘काल’ कह रहा है, तो कोई कह रहा है कि ड्राइवर की किस्मत बहुत बुलंद थी, जो वह सही सलामत बच गया. वाकई, कुदरत और जानवर के गुस्से के आगे इंसानी मशीनें भी बेबस नजर आती हैं. यह वीडियो बताता है कि बेजुबान जानवरों को कम आंकना या उन्हें उकसाना कितना भारी पड़ सकता है. सड़क पर चलते समय ऐसे जानवरों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी है, क्योंकि इनके सींगों में छिपा गुस्सा कब ‘तांडव’ बन जाए, कोई नहीं जानता.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये है दुनिया का इकलौता 7-स्टार होटल, कमरे के हर कोने में जड़ा है सोना, एक रात का किराया 40 लाख से 80 लाख रुपये तक

    May 11, 2026

    सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…

    May 9, 2026

    दुनिया की सबसे खतरनाक नौकरी, काम है सिर्फ लाइट जलाना, सैलरी करोड़ों पार, लेकिन…

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.