Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»चोर छतों से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स उठा ले जाता था, फिर ब्रा-पैंटी पहन खींचता था …
    क्राइम

    चोर छतों से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स उठा ले जाता था, फिर ब्रा-पैंटी पहन खींचता था …

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके से चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रिहायशी इमारतों से महिलाओं के अंडरवियर और ब्रा चुराने वाले एक 23 साल के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक महिलाओं के इनरवियर चुनाकर उनको पहनता था और फिर उसके साथ तस्वीरें लेता थ। आरोपी युवक छतों और घरों के आंगन में सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के इनरवियर को चुराता था। यह मामला हेब्बागोडी इलाके का है।

    पुलिस ने क्या बताया
    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लगातार इमारतों की छतों और घरों के आंगन में सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के इनरवियर को निशाना बना रहा है। शिकायत मिलने के बाद इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और मौके पर जाकर जानकारी की पुष्टि की। इस दौरान कुछ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, जिनमें संदिग्ध की गतिविधियां कैद पाई गईं। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया।

    मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक तस्वीरें बरामद
    पूछताछ के दौरान उसकी पहचान केरल निवासी अमल एन अजी (23) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक तस्वीरें बरामद हुईं, जिनमें वह कथित तौर पर महिलाओं के इनरवियर पहने हुए नजर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से महिलाओं के इनरवियर का एक बड़ा संग्रह बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि इससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या वह किसी और इलाके में भी इसी तरह की घटनाओं में शामिल रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

    July 8, 2026

    हत्या के आरोप में मां-भाई गिरफ्तार, प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी

    July 7, 2026

    दरिंदगी के बाद 12 साल की बच्ची को तालाब में जिंदा फेका, दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.