Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक खबर:500 रोहिंग्या मुसलमान की समंदर में डूबने से मौत,म्यांमार से भागकर आ रहे थे…
    • आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • FIFA World Cup: फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया
    • …क्षेत्रीय पार्टी टिकी नहीं रह पाती
    • टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी
    • 100 की स्पीड से पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक
    • उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…
    • मगरमच्छ ने दबोच लिया शेर का बच्चा, AI ने दिया मां को जबरदस्त आइडिया!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»थमा मुंबई- दिल्ली रूट ,खंडवा में मालगाड़ी पटरी से उतरी, ट्रेन के डिब्बे हवा में लटके नजर आए
    BREKING NEWS

    थमा मुंबई- दिल्ली रूट ,खंडवा में मालगाड़ी पटरी से उतरी, ट्रेन के डिब्बे हवा में लटके नजर आए

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मंगलवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया. मुंबई से दिल्ली आ रही एक मालगाड़ी खंडवा रेलवे स्टेशन से ठीक पहले बेपटरी हो गई, जिससे ट्रेन के डिब्बे हवा में गोते लगाते नजर आए. हालांकि ट्रेन ड्राइवर की सतर्कता से हादसा टल गया वरना कुछ भी अनहोनी हो सकती थी.

    मुंबई से दिल्ली आ रही मालगाड़ी ट्रेन खंडवा रेलवे स्टेशन से ठीक पहले डाउन यार्ड के टर्निंग पॉइंट पर बेपटरी हो गई. मालगाड़ी का इंजन आसानी से आगे निकल गया, लेकिन इंजन के वाला डिब्बा हवा में लटक गया, जबकि दूसरा डिब्बा दो अलग-अलग पटरियों में फैल गया. 

    ड्राइवर की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा वरना हो सकती थी अनहोनी 

    रिपोर्ट के मुताबिक घटना को भांपकर बेपटरी हुई मालगाड़ी को रोकने के लिए ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, और न ही कोई जनहानि हुई, लेकिन हादसे का असर मुंबई से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन रूट्स पर पड़ा है, जिससे रूट की ट्रेनें के संचालन में मुश्किल आई.

    हादसे के बाद मुंबई-दिल्ली की रूट की सभी गाड़ियों रोक दिया गया

    मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल हादसे के चलते मुंबई की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों को पीछे के स्टेशनों पर ही रोक दिया गया है. बताया जाता है खबर लिखे जाते समय रूट की 5 से 6 सवारी गाड़ियों को पिछले स्टेशनों पर रोक दिया गया था, जो अब रूट के सुधार के बाद ही वापस आगे बढ़ पाएंगी.

    बेपटरी होकर हादसे की शिकार हुई मालागड़ी के डिब्बों की लंबाई औसत से अधिक थी. इससे टर्निंग के दौरान ट्रेन का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे बेपटरी होकर  वह हादसे की शिकार हुई. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि मालगाड़ी पूरी तरह से खाली थी.

    पटरियों को सुधारने में लगेगा कितना समय यह बताना मुश्किल

    मालगाड़ी के बेपटरी होने से थमे मुंबई-दिल्ली रूट को दोबारा शुरू करने में कितना वक्त लगेगा, अभी यह बताना मुश्किल हैं. रेलवे इंजीनियरों के साथ वर्कर्स की पूरी टीम रूट को ठीक करने में लगी हुई है. बताया जाता है हादसे की शिकार हुई मालगाड़ी के डिब्बों की लंबाई औसत से 7 मीटर तक अधिक थी. 

    औसत से अधिक लंबाई होने से पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे

    मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह ट्रेन की लंबाई का अधिक होना बताया जा रहा है. मालगाड़ी के डिब्बों की लंबाई औसत से अधिक होने से टर्निंग के दौरान ट्रेन का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे वह हादसे की शिकार हो गई. हादसे की शिकार हुई मालगाड़ी से को जनहानि नहीं हुई, क्योंकि मालगाड़ी पूरी तरह से खाली थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी

    July 16, 2026

    ‘मुझसे जल्द भूख हड़ताल खत्म करने को मत कहिए, इससे सरकार को गलत संदेश जाएगा’-सोनम वांगचुक

    July 16, 2026

    बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, स्पेशल टीम को देखते ही चलाने लगा गोली

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.