Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…
    • कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …
    • ज्यादातर बच्चे जिस उम्र में खेल-कूद में व्यस्त रहते है वहीं 14 साल के जैनम जैन ने AI कंपनी शुरू कर कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली…
    • पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»हिमाचल में माैसम ने बदली करवट, लाहौल-स्पीति सहित चोटियों पर ताजा बर्फबारी…
    मुख्य समाचार

    हिमाचल में माैसम ने बदली करवट, लाहौल-स्पीति सहित चोटियों पर ताजा बर्फबारी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ महीने से चल रहे सूखे और चिलचिलाती गर्मी के बीच आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है।  प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति सहित ऊंचाई वाले इलाकों में आज सुबह से ही ताजा बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 6 दिनों तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है, जिससे लोगों को समय से पहले सता रही गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    लाहौल-स्पीति की चोटियों पर बुधवार रात से ही हल्का हिमपात शुरू हो गया था, जिसने आज सुबह रफ्तार पकड़ ली। अटल टनल में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, दोपहर तक चंबा और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी तथा कांगड़ा व कुल्लू में बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही आसमान में बादल डेरा डाले हुए हैं। IMD ने आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और तूफान चलने की आशंका है।

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 6 दिनों तक प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम व निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कल (शुक्रवार) पश्चिमी विक्षोभ थोड़ा कमजोर पड़ सकता है, लेकिन 14 मार्च को यह फिर से सक्रिय और मजबूत होगा। इसके प्रभाव से 15 मार्च को पूरे हिमाचल में व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है। 16 और 17 मार्च को भी यह सिलसिला जारी रह सकता है।

    इस ताजा बर्फबारी और बारिश ने तापमान के बढ़ते ग्राफ पर ब्रेक लगा दिया है। बीते बुधवार तक प्रदेश के ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 10 डिग्री तक अधिक चल रहा था। ऊना का तापमान बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 33.2 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कल्पा का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.9 डिग्री ज्यादा के साथ 20.5 डिग्री, शिमला का 7.7 डिग्री ज्यादा के साथ 23.5 डिग्री, सोलन का 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 30.0 डिग्री, धर्मशाला का 7.1 डिग्री के उछाल के साथ 29.0 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया है। बीते 24 घंटे के दौरान ऊना का तापमान सर्वाधिक 33.2 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले पांच-छह दिनों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे मौसम फिर से खुशनुमा हो जाएगा।

    यह बारिश और बर्फबारी प्रदेश के किसानों और बागवानों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में फरवरी माह में सामान्य से 96 प्रतिशत कम और 1 से 11 मार्च तक सामान्य से 100 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस भयानक कमी के कारण प्रदेश में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए थे और फसलें सूखने की कगार पर थीं। मौसम विभाग का मानना है कि अगले चार-पांच दिनों की बारिश से पिछले डेढ़ महीने से चला आ रहा ड्राई स्पैल पूरी तरह टूट जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …

    July 3, 2026

    पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…

    July 3, 2026

    केतन हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को दिखाया मिडिल फिंगर, लोगों ने बताया- अहंकारी

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.