Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पत्नी दे रही थी फंसाने की धमकी,मैं तुझे भी फंसा दूंगी. मैं उन तीनों के साथ रहूंगी, चाहे तू मुझे मार डाल, पत्नी की हत्या ….
    क्राइम

    पत्नी दे रही थी फंसाने की धमकी,मैं तुझे भी फंसा दूंगी. मैं उन तीनों के साथ रहूंगी, चाहे तू मुझे मार डाल, पत्नी की हत्या ….

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के कानपुर से हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. एक पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपी पति खुल को पुलिस के हवाले करने थाने भी पहुंच गया. मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार रात शक और गुस्से के चलते 22 साल के सचिन सिंह ने अपनी पत्नी श्वेता को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. शनिवार सुबह आरोपी पति अपने जुर्म की सजा पाने के लिए रोते हुए थाने पहुंच गया. 

    पत्नी की हत्या के बाद थाने में किया सरेंडर

     महाराजपुर थाने में जब आरोपी रोते हुए पहुंचा तो वहां हड़कंप मच गया. उसने इंस्पेक्टर ने कहा कि साहब, मैंने अपनी पत्नी का गला घोट दिया, उसकी लाश घर पर कंबल में लिपटी पड़ी है. उसने पुलिस को बताया कि हत्या करने के बाद वह 4 घंटे तक शहर में इधर-उधर भटकता रहा, भागने की भी सोची, लेकिन अंत में सरेंडर करने का फैसला किया. पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया और घटनास्थल न्यू हाईटेक सिटी, मुस्कान अस्पताल के ऊपर पहुंची, जहां उसकी पत्नी श्वेता का शव बरामद हुआ.

    आरोपी सचिन और मृतका श्वेता मूल रूप से यूपी के फतेहपुर जिले के मोहनपुर गांव के रहने वाले थे. दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की थी. शादी के बाद सचिन पत्नी को लेकर सूरत चला गया और वहां एकक फैक्ट्री में काम किया. एक महीने बाद दोनों कानपुर लौट आए और महाराजपुर में किराए पर रहने लगे. यहां पर सचिन ने ऑटो चलाना शुरू किया.

    पत्नी को पड़ोस के लड़कों संग रंगे हाथों पकड़ा

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा था. श्वेता के खाते में अक्सर पैसे आते थे, वह कहती थी कि नानी ने भेजे हैं. सचिन के घर के सामने इंजीनियरिंग के छात्र रहते थे, जिन पर उसे शक था. शुक्रवार को उसने पत्नी को बेनकाब करने की योजना बनाई. 

    उसने पत्नी को कॉल करके झूठ बोला कि वह दोस्तों के साथ पार्टी में है और रात में घर नहीं आएगा. पत्नी ने भी खुशी-खुशी हामी भर दी. सचिन रात में अचानक घर लौटा. नीचे का शटर खोलकर जब वह ऊपर गया, तो देखा कि कमरा खुला था और उसकी पत्नी सामने रहने वाले दो युवकों के साथ मौजूद थी. ये देखते ही उसका शक यकीन में बदल गया. गुस्साए सचिन के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने डायल 112 को कॉल कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को चौकी ले गई. वहां युवकों ने सफाई दी कि वे सिर्फ बैठे थे. पुलिस ने पति-पत्नी को समझा-बुझाकर घर भेज दिया और हिदायत दी कि लड़ना मत.

    पत्नी दे रही थी फंसाने की धमकी तो मार डाला

    घर लौटने के बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया. सचिन के मुताबिक, पत्नी श्वेता ने उसे धमकाते हुए कहा की उन लड़कों को फंसाया तो मैं तुझे भी फंसा दूंगी. मैं उन तीनों के साथ रहूंगी, चाहे तू मुझे मार डाल. इस बात पर सचिन का गुस्सा बेकाबू हो गया और उसने श्वेता का गला दबा दिया. हत्या के बाद सचिन वहां से भागकर घंटाघर पहुंचा. वहां वह कई घंटों तक बैठा रहा. फिर उसने सोचा कि हमारा कोई नहीं है, हमने भागकर शादी की थी. इसलिए मैंने थाने जाकर सरेंडर कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.