Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»15 दिन के बच्चे को सहयात्री की गोद में छोड़कर गायब हुई महिला कौन थी?मां या किडनैपर?
    राष्ट्रीय

    15 दिन के बच्चे को सहयात्री की गोद में छोड़कर गायब हुई महिला कौन थी?मां या किडनैपर?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल : पटरियों पर दौड़ती नर्मदा एक्सप्रेस बुधवार को एक ऐसी रूह कंपा देने वाली साजिश की गवाह बनी, जिसने मां-बच्चे के पवित्र रिश्ते को सरेआम शर्मसार कर दिया। दोपहर के 4 बज रहे थे, ट्रेन अपनी पूरी रफ्तार में थी, तभी एक रहस्यमयी महिला ने ममता का ऐसा स्वांग रचा कि सुनने वालों के रौंगटे खड़े हो गए। उसने अपने महज 15 दिन के कलेजे के टुकड़े को एक अजनबी युवती के हवाले किया और खुद गायब हो गई।

    अनूपपुर की रहने वाली कांति पनिका नर्मदापुरम से भोपाल की ओर आ रही थी। सफर के दौरान उसके बगल में बैठी करीब 30 साल की एक शातिर महिला ने बड़ी ही मासूमियत से कांति का भरोसा जीता। अचानक उसने अपनी गोद से बिलखते हुए नवजात को कांति की बाहों में डाल दिया और कहा कि बहन, जरा इसे पकड़ना, मैं टॉयलेट होकर आती हूं। कांति ने इंसानियत के नाते बच्चे को थाम लिया, लेकिन उसे क्या पता था कि वह जिसे ‘मां’ समझ रही है, वह असल में एक शिकारी थी जो अपने ही बच्चे का शिकार कर रही थी।

    मिनट घंटों में बदल गए, ट्रेन स्टेशन दर स्टेशन रुकती रही, लेकिन वह पत्थर दिल औरत वापस नहीं लौटी। कांति ने पूरी ट्रेन छान मारी, चीखी-चिल्लाई, लेकिन वह महिला जैसे धुएं की तरह गायब हो चुकी थी। कांति उस मासूम को लेकर रानी कमलापति स्टेशन पर उतरी और अपने होटल पहुंची, वहां से उसने पुलिस को खबर दी।

    कोलार पुलिस ने बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया है।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह रहस्यमयी औरत कौन थी? क्या वह बच्चे की सगी मां थी या कोई किडनैपर? पुलिस अब नर्मदापुरम से भोपाल तक के हर प्लेटफॉर्म के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि उस ‘साया’ जैसी महिला का चेहरा बेनकाब हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    रूसी तेल पर छूट खत्म! क्या भारत में फिर महंगी होगी ‘लाइफलाइन’,

    May 17, 2026

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.