Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 12 मई को तेलुगु हनुमान जयंती? सही तिथि और पूजा विधि 
    • खुशबुओं की दुनिया में काफी जाने पहचाने नाम हैं ‘ इत्र ‘ और ‘ऊद’ लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके बीच का अंतर क्या है?
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»14 से 16 मार्च के बीच बारिश के आसार,50किमी/घण्टे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं…
    मौसम

    14 से 16 मार्च के बीच बारिश के आसार,50किमी/घण्टे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मार्च का महीना अभी आधा भी नहीं बीता है और सूरज के तेवरों ने 50 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। दिल्ली से लेकर गुजरात तक लोग पसीने से तरबतर हैं और कूलर-एसी अभी से जवाब देने लगे हैं। पिछले दस दिनों में राजधानी का पारा सामान्य से 7 डिग्री ऊपर जा चुका है, जिससे न केवल दिन बल्कि रातें भी बेचैन करने वाली हो गई हैं। लेकिन तपती दुपहरी के बीच मौसम विभाग ने एक ऐसी खबर दी है, जो झुलसते चेहरों पर थोड़ी मुस्कान ला सकती है। अगले कुछ घंटों में उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक कुदरत का मिजाज बदलने वाला है। बिहार से बंगाल तक 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान के साथ बारिश की भी संभवाना है।

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने के कारण अगले चार दिनों में बिहार, बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं का कहर रह सकता है, वहीं कुछ इलाकों में बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है।

    दिल्ली-एनसीआर में भले ही अभी सूरज आग उगल रहा हो और पारा 36 डिग्री के पार जाने की तैयारी में हो, लेकिन राहत की उम्मीद खत्म नहीं हुई है। हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहे एक नए ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की वजह से आने वाले वीकेंड पर मौसम करवट ले सकता है। जानकारों का कहना है कि 14 से 16 मार्च के बीच आसमान में बादलों का डेरा होगा, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। हालांकि ठंड की उम्मीद तो नहीं है, लेकिन लू के थपेड़ों से कुछ समय के लिए ब्रेक जरूर मिल जाएगा।

    देश के पश्चिमी हिस्सों का हाल और भी बुरा है। मुंबई में तो मार्च के पहले ही हफ्ते में हीटवेव ने दस्तक दे दी थी, जहां पारा 40 डिग्री को छू गया है। आमतौर पर इतनी भीषण गर्मी मार्च के अंत में पड़ती है, लेकिन इस बार समंदर किनारे बसे इस शहर ने 15 सालों का रिकॉर्ड खतरे में डाल दिया है। गुजरात के भी कई जिलों में सूरज के तेवर तीखे बने हुए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

    एक तरफ जहां मैदान तप रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ 12 राज्यों में कुदरत का ‘रौद्र रूप’ दिखने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लेकर पाकिस्तान तक बने चक्रवातीय सिस्टम की वजह से 12 से 16 मार्च के बीच भारी उथल-पुथल हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू होने वाला है। वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है।

    सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी 15 से 17 मार्च के बीच मौसम बिगड़ने के आसार हैं। पहाड़ों पर होने वाली इस हलचल का असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ेगा, जिससे अगले हफ्ते तक गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड के 7 जिलों में तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

    May 4, 2026

    उत्तराखंड, अगले 4 दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

    May 3, 2026

    छत्तीसगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम ने अचानक राहत भर लिया अगले चार दिनों तक बारिश के आसार…

    May 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.