Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED के साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
    • कांवड़िए को गूलर के पेड़ से दूर क्यों रहना चाहिए?, ज्योतिष से जानिए धार्मिक मान्यता
    • अचानक Collectorate पहुंचीं भागलपुर DM अलंकृता पांडेय; लेटलतीफी पर कड़क एक्शन
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल,बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज
    • उद्योगपति संजय कपूर के संपत्ति विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा बयान आपस में सुलझाएं झगड़ा, उस दिन को मत आने दीजिए जब कानून का रास्ता चुनना पड़े…
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट, MLA ने गले में टांगा ‘नौकरी का रेट चार्ट’, बोले- राष्ट्रपति शासन लगा दो
    • BREAKING: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत,  बड़े भाई से झांसी मिलने जा रहा था जेल…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»डोंगरिया में 10 मई को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर होगा मंथन
    छत्तीसगढ़

    डोंगरिया में 10 मई को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर होगा मंथन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आगामी 10 मई 2026 को आयोजित होने वाला अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन इस बार एक नई इबारत लिखने जा रहा है। डोंगरिया (खरहट्टा) के जलेश्वर महादेव प्रांगण में होने वाले इस विशाल महाकुंभ में समाज की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उन्हें नेतृत्वकारी भूमिका देने के मुद्दे पर विशेष चर्चा की जा सकती है. गौरतलब है कि वर्षों पहले पटना में डॉ. कुमकुम राय की अध्यक्षता में आयोजित महिला सम्मेलन के जरिए इस मुहिम की नींव रखी गई थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तत्कालीन सांसद शैलेंद्र नाथ महतो जैसी हस्तियों ने शिरकत की थी. उसी ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए अब छत्तीसगढ़ में भी महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है |

    इस भव्य गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार करेंगे | डोंगरिया की पावन धरती पर दिग्गज राजनेताओं का जमावड़ा लगेगा, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और राज्य मंत्री टंकराम वर्मा सहित प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के हजारों सदस्यों की मौजूदगी में यह सम्मेलन सामाजिक एकता और महिला सशक्तीकरण का नया केंद्र बनेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अचानक Collectorate पहुंचीं भागलपुर DM अलंकृता पांडेय; लेटलतीफी पर कड़क एक्शन

    August 6, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल,बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

    August 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.