Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘आतंकवाद पूरी मानवता के लिए चुनौती’, PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, ऑस्ट्रेलिया PM ने भी चिढ़ा दिया
    • Oppo ने लांच की रेनो 16 सीरीज
    • यौन शोषण मामले में ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने लेखिका को 50 लाख डॉलर देने का दिया आदेश
    • आईसीसी बोर्ड चुनाव में डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा चुनाव हारे
    • दलबदल ; जनादेश से विश्वासघात
    • डुमरतराई थोक बाजार फेस -2 का नामकरण लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर : परिसर में स्थापित होगी 15 फिट ऊंची प्रतिमा
    • सुप्रीम कोर्ट के निर्देश प्रशंसनीय, अमल में लाना महत्वपूर्ण
    • उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»20 हजार से भी कम में आते हैं ये 5 स्मार्टफोन्स
    तकनीकी

    20 हजार से भी कम में आते हैं ये 5 स्मार्टफोन्स

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Smartphones Under 20000: 20 हजार रुपये से कम वाले स्मार्टफोन्स को चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस सेगमेंट में कई सारे मॉडल्स आते हैं. अगर आप भी इसी रेंज में कोई बढ़िया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपकी ये परेशानी थोड़ी हम कम कर देते हैं.  आपके लिए हमने 20 हजार से कम कीमत वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट तैयार की है. आइए एक नजर डालते हैं.

    Oppo K13 5G

    Oppo के इस मॉडल में आपको पीछे की तरफ 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिल जाता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने 16MP का कैमरा दिया गया है. फोन में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर लगा है और यह ColorOS 15 पर रन करता है. इसमें 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. साथ ही फोन में आपको बड़ी 7000mAh की बैटरी मिल जाती है और 80W का फास्ट चार्जर भी मिलता है.

    Realme 15x 5G

    Realme 15x 5G में 6.81 इंच की बड़ी IPS LCD स्क्रीन आपको मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसे आप धूप में आराम से यूज कर सके इसलिए इसमें 1200 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है. फोन में पीछे की ओर 50MP का कैमरा है और सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल जाता है और यह Realme UI 6.0 पर चलता है.

    iQOO Z10x 5G 

    iQOO के इस मॉडल में आपको पीछे की तरफ 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिल जाता है और सामने की ओर 8MP का. फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर रन करता है और इसमें Funtouch OS 15 दिया गया है. इसमें 6.72 इंच की बड़ी IPS LCD स्क्रीन ही गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन में आपको 6500mAh की बैटरी मिल जाती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

    Motorola G86 Power 5G

    Motorola G86 Power 5G में 6.67 इंच की P-OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 1 बिलियन कलर्स और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है. कैमरे की तरफ आएं तो पीछे 50MP+8MP का सेटअप और सामने 32MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है. इसके साथ 6720mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 30W चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

    Redmi Note 14 5G

    इस फोन में MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन देखने को मिल जाती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. फोन में पीछे की तरफ 108MP का मेन कैमरा दिया गया है, साथ में दो और कैमरे हैं, जबकि आगे की ओर 20MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है. इसमें 5110mAh की बैटरी दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Oppo ने लांच की रेनो 16 सीरीज

    July 9, 2026

    32MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Moto G77 Power लांच

    July 8, 2026

    अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.