Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»गिरावट में भी इन 5 शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न, निवेशकों की हुई चांदी
    व्यापार

    गिरावट में भी इन 5 शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न, निवेशकों की हुई चांदी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। मगर अंत में शेयर बाजार में निगेटिव रहा। BSE सेंसेक्स 769.67 अंक या 2.43 प्रतिशत गिरकर 81,537.70 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी50 241.25 अंक या 2.51 प्रतिशत गिरकर 25,048.65 पर बंद हुआ। फिर 5 ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने शेयरहोल्डर्स को 5 दिन में करीब 49 फीसदी तक रिटर्न दिया।

    Parvati Sweetners Share Price

    पार्वती स्वीटनर्स एंड पावर का शेयर पिछले हफ्ते 7.22 रुपये से उछलकर 10.73 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 48.61 फीसदी रिटर्न मिला। ये एक बहुत छोटी कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 160.03 करोड़ रुपये है। शुक्रवार को इसका शेयर 1.03 रुपये या 10.62 फीसदी उछलकर 10.73 रुपये पर बंद हुआ था।

    Dhampur Bio Organics Share Price

    धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स का शेयर पिछले हफ्ते 74.45 रुपये से उछलकर 96.27 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 29.31 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को इसका शेयर 16.04 रुपये या 19.99 फीसदी की मजबूती के साथ 96.27 रुपये पर बंद हुआ था। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 630.10 करोड़ रुपये है।

    Simandhar Impex Share Price

    सिमंधर इम्पेक्स का शेयर पिछले हफ्ते 70.08 रुपये से 89.41 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 27.58 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को इसका शेयर 4.25 रुपये या 4.99 फीसदी की मजबूती के साथ 89.41 रुपये पर बंद हुआ था। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 27.33 करोड़ रुपये है।

    IDream Film Infrastructure Share Price

    आईड्रीम फिल्म इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 260.55 रुपये से 332.40 रुपये पर पहुंच गया, जिससे शेयर का रिटर्न 27.58 फीसदी रहा। 4.99 करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल वाली इस कंपनी का शेयर शुक्रवार को 15.80 रुपये या 4.99 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 332.40 रुपये पर बंद हुआ।

    Amit Securities Share Price

    लिस्ट में आखिरी नाम है अमित सिक्योरिटीज का, जिसका शेयर शुक्रवार को 2.53 रुपये या 4.99 फीसदी उछलकर 53.28 रुपये पर बंद हुआ। पूरे हफ्ते में इसने 27.56 फीसदी रिटर्न दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale

    May 15, 2026

    Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..

    May 15, 2026

    बड़ी खबर: आम आदमी की जेब पर फिर पड़ा बोझ, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.