Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया “जनजातीय गौरव दिवस”
    • उठते ही क्या पीना चाहिए? डायबिटीज के मरीज को नाश्ते में क्या खाना चाहिए, सुबह ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें?
    • राज्यपाल श्री डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई और औद्योगिक संकट के बीच भी सिर्फ राजनीति की चिंता : जयराम रमेश
    • ट्रंप को अदालत का झटका;भारतीय छात्रों-शोधार्थियों और पत्रकारों को बड़ी राहत, वीजा अवधि को लेकर सुनाया सख्त फैसला
    • पारिवारिक कलह में भतीजियों ने ही ली अपनी बुआ की जान… दर्दनाक मौत दी
    • बंगाल की खाड़ी में उठेगा प्रचंड चक्रवाती तूफान, 20-21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना…
    • छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»पेट के लिए सबसे अच्छी मानी जाती हैं ये 5 चीजें
    खानपान-सेहत

    पेट के लिए सबसे अच्छी मानी जाती हैं ये 5 चीजें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Assortment of products containing magnesium. Healthy diet food. Top view
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खाना का सीधा और सबसे पहले असर हमारी सेहत पर पड़ता है। हम जो भी खाते हैं वो पेट में जाकर पूरे शरीर में पहुंचता है। इसलिए खानपान पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा हमारा खाना बिगड़ा है। डाइट में जंग फूड, मैदा, चीनी, नमक की मात्रा बढ़ी है। खाने में केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स की मिलावट होने लगी है। पैक्ड फूड का सेवन बढ़ा है, जो सेहत के लिए सबसे ज्यादा घातक है। अगर आप ज्यादा तीखा और चटपटा खाते हैं या ज्यादा तला भुना भोजन खाते हैं इससे पेट खराब हो सकता है। इसलिए आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन चीजों को पेट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। जानिए खाने में ऐसी क्या चीजें शामिल करनी चाहिए, जिससे पेट की सेहत और पाचन दुरुस्त हो।

    पेट के लिए वरदान हैं ये 5 चीजें

    दही-

     गट हेल्थ को बेहतर बनाने वाला सबसे अच्छा फूड है दही। रोजाना दही का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। दही खाने से पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। सुबह और दोपहर के खाने में दही को शामिल करना सबसे अच्छा माना जाता है।

    साबुत अनाज-

     मोटा अनाज यानि साबुत अनाज को पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। आप गेंहू, ओट्स, चावल और होल ग्रेन से बनी चीजें खा सकते हैं। ये चीजें पेट के लिए अच्छी होती हैं। इन चीजों में फाइबर ज्यादा होता है जिससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

    केला- 

    फलों में पका केला पेट के लिए बेहतरीन फल माना जाता है। केला में पौटेशियम पाया जाता है। केला खाने से पाचन बेहतर होता है और कई पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। केला खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टिनल समस्याएं भी कम होती हैं। इसलिए केला जरूर खाएं।

    पपीता-

     पाचन को मजबूत बनाने के लिए पपीता जरूर खाएं। पपीता में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पेट साफ कर कब्ज को दूर करते हैं। पपीते के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाचन को बेहतर बनाते हैं। खाना पचाने से लेकर हार्टबर्न और अपच की समस्याएं इससे दूर होती हैं।

    अदरक-

     पेट के लिए अदरक को भी अच्छा माना जाता है। जिन लोगों को जी मिचलाने या पेट में दर्द की समस्या होती है उन्हें अदरक का सेवन करना चाहिए। मॉर्निंग सिकनेस को खत्म करने में भी अदरक असरदार साबित होती है। डाइट में किसी तरह अदरक जरूर शामिल करें।

    Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उठते ही क्या पीना चाहिए? डायबिटीज के मरीज को नाश्ते में क्या खाना चाहिए, सुबह ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें?

    November 17, 2026

    सुबह पेटभर नाश्ता करना चाहिए या नहीं, साइंस और आयुर्वेद क्या कहता है?

    November 15, 2026

    फैटी लिवर का काल हैं ये आसान एक्सरसाइज, डॉक्टर से जानें…

    November 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.