Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया “जनजातीय गौरव दिवस”
    • उठते ही क्या पीना चाहिए? डायबिटीज के मरीज को नाश्ते में क्या खाना चाहिए, सुबह ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें?
    • राज्यपाल श्री डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई और औद्योगिक संकट के बीच भी सिर्फ राजनीति की चिंता : जयराम रमेश
    • ट्रंप को अदालत का झटका;भारतीय छात्रों-शोधार्थियों और पत्रकारों को बड़ी राहत, वीजा अवधि को लेकर सुनाया सख्त फैसला
    • पारिवारिक कलह में भतीजियों ने ही ली अपनी बुआ की जान… दर्दनाक मौत दी
    • बंगाल की खाड़ी में उठेगा प्रचंड चक्रवाती तूफान, 20-21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना…
    • छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»ये हैं गुजरात, यूपी और महाराष्ट्र के सबसे मालदार मंदिर! जाने  संपत्ति और आय
    राष्ट्रीय

    ये हैं गुजरात, यूपी और महाराष्ट्र के सबसे मालदार मंदिर! जाने  संपत्ति और आय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत देश में कई ऐसे मंदिर है जहां लोग दर्शन करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगते हैं. ऐसे ही कुछ प्रमुख मंदिरों की संपत्ति और आय को लेकर कुछ ताजा आंकड़े सामने आए हैं, जिन्होंने एक बार फिर धार्मिक स्थलों की संपत्ति को लेकर चर्चा तेज कर दी है. इनमें गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मंदिरों ने अपनी अलग पहचान बनाई है.

    सोमनाथ टेंपल की 40 से 55 करोड़ की सालाना आय

    गुजरात के वेरावल में स्थित सोमनाथ टेंपल की बात करें तो यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहला और प्रमुख ज्योतिर्लिंग माना जाता है. यह मंदिर ‘अमर ज्योतिर्लिंग’ के रूप से भी प्रसिद्ध है, जो हिंदू आस्था का एक बड़ा केंद्र है. ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाले सोमनाथ मंदिर की कुल संपत्ति करीब 1,100 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि इसकी सालाना आय 40 से 55 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. यह मंदिर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के द्वारा दिए गए चढ़ावे और दान के कारण लगातार आर्थिक रूप से मजबूत बना हुआ है.

    सिद्धिविनायक मंदिर की इतनी है संपत्ति 

    महाराष्ट्र में सिद्धिविनायक मंदिर का नाम प्रमुखता से सामने आता है. यह भगवान गणेश का एक अत्यंत प्रसिद्ध और 200 साल से अधिक पुराना मंदिर है. इसका निर्माण 19 नवंबर 1801 को लक्ष्मण विठ्ठू और देऊबाई पाटिल द्वारा किया गया था. मुंबई के इस प्रसिद्ध गणपति मंदिर की अनुमानित संपत्ति करीब 800 करोड़ रुपये है और इसकी सालाना आय लगभग 130 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है. यह मंदिर देश के सबसे अधिक दान प्राप्त करने वाले धार्मिक स्थलों में गिना जाता है. इन आंकड़ों से यह होता है कि देश के प्रमुख मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी बेहद मजबूत बन चुके हैं.

    यूपी के इन मंदिरों की 3,000 करोड़ से ऊपर की अनुमानित संपत्ति

    उत्तर प्रदेश के मंदिरों में काशी विश्वनाथ मंदिर और राम मंदिर प्रमुख रूप से चर्चा में आते हैं. जहां साल भर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी होती है. काशी विश्वनाथ मंदिर की अनुमानित संपत्ति करीब 3,000 करोड़ रुपये लगाई गई है, जबकि यहां साल भर की आय 100 से 125 करोड़ रुपये के बीच मानी जा रही है, जो भक्तों के जरिए दान या चढ़ावे से आता है. वहीं अयोध्या का राम मंदिर जो अब आस्था का बड़ा केंद्र बन चुका है, उसकी कुल संपत्ति 6,000 से 9,000 करोड़ रुपये के बीच अनुमान लगाई गई है और सालाना आय करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई और औद्योगिक संकट के बीच भी सिर्फ राजनीति की चिंता : जयराम रमेश

    November 17, 2026

    सड़क हादसे में अब “पहले इलाज, पैसे की बात बाद में”: सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को जुड़ना होगा PM-RAHAT से

    November 17, 2026

    TMC के 20 बागी सांसदों की बढ़ी मुश्किलें, लोकसभा स्पीकर ने दी आखिरी डेडलाइन, 24 नवंबर के बाद शुरू होगी अगली कार्रवाई

    November 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.